24.3 C
Kurukshetra
Tuesday, October 6, 2026
No menu items!
spot_img

MP नवीन जिन्दल की पहल अब जापान में युवाओं को मिलेगा रोजगार

कुरुक्षेत्र ( रणअजय सिंह ) सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में शुरू किया गया ‘कुरुक्षेत्र-जापान करियर कनेक्ट’ के आयोजन के बाद जापान का प्रतिनिधिमंडल कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर पहुंचा। सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में यह संस्थान अब कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के बीच मजबूत कड़ी का रुप ले रहा है।

जापान के प्रतिनिधिमंडल में मि. रिन् तानाका, मिस टोमोए इगुची, मि. तेत्सुशी तकागी, मि. हिरोया यागुची, श्री कृष्णन नारायणन और मिस क्योको ताकेमोतो शामिल रहे।

नवीन जिन्दल फाउंडेशन और जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन ऑफ वेल्फेयर सर्विसेज के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल ने युवाओं से सीधा संवाद कर जापान में उपलब्ध रोजगार के अवसरों और उनकी तैयारियों के बारे में जानकारी दी।कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर और जापान के प्रतिनिधिमंडल से जुड़े संस्थानों के बीच एमओयू भी किए गए। इन समझौतों का उद्देश्य युवाओं के कौशल प्रशिक्षण को अंतरराष्ट्रीय रोजगार की जरूरतों से जोड़ना तथा जापान में करियर के अवसरों के लिए सहयोग को मजबूत करना है।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य श्री कृष्णन नारायणन ने बताया कि जापान में भारतीय युवाओं के लिए नर्सिंग केयर, निर्माण, मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कृषि, फूड सर्विस और होटल सहित अनेक क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाएं हैं। इसके लिए युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल के साथ जापानी भाषा का ज्ञान हासिल करने पर भी ध्यान देना होगा।

इस अवसर पर जापान प्रतिनिधिमंडल ने कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने सेंटर में संचालित विभिन्न स्किल डेवलपमेंट कोर्सों की लैब का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से बातचीत की। उन्होंने युवाओं से उनके प्रशिक्षण, कौशल और भविष्य की तैयारियों के बारे में जानकारी ली तथा संस्थान में उपलब्ध प्रशिक्षण सुविधाओं की सराहना की।

जापान के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद नवीन जिन्दल की स्किल डेवलपमेंट और रोजगार से जुड़ी पहल की विशेष रूप से सराहना की। प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने कहा कि उन्होंने ऐसा जनप्रतिनिधि पहली बार देखा है, जो युवाओं के भविष्य, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के लिए इतने गंभीरता और निरंतरता से प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों से जोड़ने की पहल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर और जापानी प्रतिनिधिमंडल से जुड़े संस्थानों के बीच एमओयू भी किए गए। इन समझौतों का उद्देश्य युवाओं के कौशल प्रशिक्षण को अंतरराष्ट्रीय रोजगार की जरूरतों से जोड़ना तथा जापान में करियर के अवसरों के लिए सहयोग को मजबूत करना है।

नवीन जिन्दल फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मनीष मिश्रा ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का विजन है कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र का युवा रोजगार के अवसरों का इंतजार करने वाला नहीं, बल्कि अपने कौशल के बल पर देश-दुनिया में अवसर हासिल करने वाला बने। इसी सोच के तहत युवाओं को आधुनिक कौशल, व्यावसायिक प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय रोजगार की संभावनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘कुरुक्षेत्र-जापान करियर कनेक्ट’ को शुरू करने के लिए सांसद नवीन जिन्दल का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं की शिक्षा और हुनर को वैश्विक रोजगार बाजार की जरूरतों से जोड़ना है, ताकि कुरुक्षेत्र का युवा स्थानीय ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने लिए बेहतर करियर के अवसर हासिल कर सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles