पत्रकार समाज का आईना, सच्चाई को सामने लाने में मीडिया की अहम भूमिका : जसबीर पंजेटा

0
18

लाडवा (सेजल) लाडवा-पिपली मार्ग स्थित एक निजी पैलेस में रविवार को लाडवा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद वार्ड नंबर-7 के सदस्य जसबीर पंजेटा रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्य अतिथि व बाहर से आए अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रेस क्लब के महासचिव संजीव शर्मा ने बताया कि लाडवा प्रेस क्लब पिछले कई वर्षों से पत्रकारों के हितों और सामाजिक सरोकारों को लेकर लगातार कार्य कर रहा है। क्लब का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से नरेश गर्ग को दो वर्ष के लिए प्रधान चुना गया। वहीं एस. चौधरी को उपाध्यक्ष तथा संजीव शर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य अतिथि जसबीर पंजेटा ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। पत्रकार अपनी कलम और कैमरे के माध्यम से समाज की वास्तविक तस्वीर लोगों के सामने रखने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी होती है और मीडिया लोगों को सही दिशा दिखाने के साथ-साथ उन्हें जागरूक व संगठित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पत्रकार और मीडिया के बिना समाज की व्यवस्था को पूर्ण रूप से समझना संभव नहीं है। नवनिर्वाचित प्रधान नरेश गर्ग ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि क्लब ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर प्रेस क्लब को मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरी कार्यकारिणी दो वर्ष तक पत्रकारों और समाजहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम करेगी।

वहीं क्लब में  चेयरमैन एस चौधरी, संरक्षक चंद्रमणी अत्री, संरक्षक बाबुराम तुषार, प्रधान नरेश गर्ग, महासचिव संजीव शर्मा, सचिव रामगोपाल, सचिव अशोक कुमार, सह सचिव बलबीर सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान जरनैल रंगा, वरिष्ठ उपप्रधान संजीव खेड़ी, उप प्रधान सुखरम पाल, उप प्रधान राजेश शर्मा, सलाहकार रणदीप रोड़, सलाहकार रवि कुमार, कोषाध्यक्ष रामपाल, सह कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, वरिष्ठ प्रैस प्रव्क्ता विनोद यादव, प्रैस प्रवक्ता सुशील कम्बोज, सदस्य रोहित चौधरी, मानव गर्ग, राजीव चौधरी, वैभव चावला, राजेश सैनी, रवि पांचाल चुने गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here