करनाल ( बातों बातों में /हरियाणा डेस्क ) सुबरी गांवों में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। अभियान शुरू करने से पहले, ग्रामीणों को स्वच्छ और सुशोभित वातावरण बनाए रखने और तनाव मुक्त स्वस्थ जीवन जीने के बारे में जागरूक किया। अभियान में महिलाओं, लड़कियों, लड़कों और परिवार के पुरुष सदस्यों के साथ-साथ वैज्ञानिक और एनडीआरआई के छात्रों ने गांव में गलियों, सड़कों, सामुदायिक परिसर की सफाई में सक्रिय रूप से भाग लिया। परिचर्चा के दौरान विभिन्न पशुओं के लिए स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और विभिन्न स्थानीय हर्बल दवाइयों की जानकारी दी गई। बाद में वैज्ञानिकों ने पशु फार्म का दौरा किया और किसानों द्वारा अपनाये जा रहे डेरी पशु के आश्रय, भोजन और स्वास्थ्य प्रबंधन प्रथाओं की जांच की। डेरी पशुओं की प्रजनन समस्याओं, दूध के विपणन, डेरी पशुओं के विभिन्न स्वास्थ्य मुद्दों से संबंधित प्रश्नों के उपाय सुझाए गए। किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त करने के लिए उत्पादक कंपनियां बनाने और शहरी उपभोक्ताओं से सीधे जुड़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. के. पोन्नुसामी, डॉ. बी.एस.मीणा, डॉ. चंद्र दत्त, डॉ. कौशल कुमार और एनडीआरआई के छात्रों द्वारा किया गया।


