कुरूक्षेत्र ( बातों बातों में /हरियाणा डेस्क ) राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल कुरुक्षेत्र के मनोविज्ञान विभाग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता दिवस के उपलक्ष् में डॉ पूनम बागी, अध्यक्षा, मनोविज्ञान विभाग ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की एवं अपने आसपास के लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में लापरवाही ना बरतने की सलाह दी। डॉक्टर बागी ने जानकारी देते हुऐ बताया कि मानसिक स्वास्थ्य उतना ही जरूरी है जितना शारीरिक स्वास्थ्य क्योंकि यह दोनों मिलकर ही संपूर्ण स्वास्थ्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को हमें कलंक के रूप में नहीं लेना चाहिए बल्कि ऐसी ग़लत अवधारणाओं को दूर करने के प्रयास करने चाहिए ताकि प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो सकें। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या सुनील कुमारी कुंडू ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बहुत ही खूबसूरती से मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा के बारे में जानकारी दी । उन्होंने कहा कि जैसे मकड़ी 100 तारों का जाल बुनकर उसमें से सही सलामत बाहर निकल जाती है वैसे ही हमें अपने दिमाग में बनने वाले तनाव रूपी जालों से सही सलामत बाहर निकलना है एवं दूसरों को भी निकालने में सहायता करनी है। इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग की छात्राओं ने पोस्टर और चार्ट के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता दिवस मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में लगभग 25-30 छात्राएं, प्रोफेसर वीरेंद्र कौर, डॉ. श्रेष्ठा एवं महाविद्यालय के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।


