चंडीगढ़ ( बातों बातों में /हरियाणा डेस्क ) वीमेन टी वी इंडिया द्वारा ऑन लाइन “तेरे मेरे गीत” श्रंखला में आज का कार्यक्रम भक्ति विशेष रहा जिसका संचालन मधु मदान एवं ऋतु शर्मा द्वारा किया गया और तकनीकी संचालन नीलम गुलिया ने किया ।इस कार्यक्रम में हर दिन एक नए नए विषयों का समावेश हो रहा है जैसे कल प्रेम रस पर था तो आज भक्ति रस के भजनों से बहनों ने ऐसा समाँ बाँधा जैसे कि हम सत्संग में पहुँच गए । हमारी बहने इतनी उत्साहित हैं कि अगले दिन गाएँ जाने वाले गीत पहले ही तय कर लेतीं हैं ।आज के कार्यक्रम की शुरुआत रजनी भल्ला ने बड़े ही सुंदर भक्ति गीत से की जो इस प्रकार था—दीनन दुःख हरन देव,
डॉक्टर वसुधा-सत्युग की एक बात बताएँ….
सुनीता गीरदोत्रा—मेरे सत्गुरू जी मेहर करो…
सुनीता वशिष्ठ-राम सखी मथुरा चले गए….
उर्मिला बजाज-रब चित्रकूट के घाट घाट पर…
अंजु कुकरेजा ने हारमोनियम बजा कर बड़ा ही सुंदर भजन सुनाया-मुझे प्रभु यही वर दो….
मृदुला ने कबीर का -मोको कहां ढुंढे रे बन्दे…भजन गाया
मनीन्दर सैनी -जे तू बेलिया तन मन दे नाल…
इंदु हांडा ने स्वयं संगीत बद्ध किया हुआ भजन गाया—मेरी अँखियाँ दे वीच….
अर्चना तांगरी-बाँके बिहारी मुझको देना सहारा…
और अंत में आज की संचालक मधु मदान ने-मुरलियाँ बाजे रे जमना के तीर एवं रीतु शरमा ने-कृष्ण गोविंद हरे मुरारी….से कार्यक्रम को सम्पन्न हुआ ।
यह कार्यक्रम प्रतिदिन 3 से 4 बजे तक यू ट्यूब एवं फेसबुक पर लाइव देखा जा सकता है। यह कार्यक्रम इतना सहज सुलभ कि जो बहने इस का हिस्सा बनना चाहती हैं नीचे दिए गए नंबर से सम्पर्क कर सकतीं हैं
कार्यक्रम की सफलता का प्रमाण इस बात से मिलता है कि स्टूडीओ से जुड़ने के लिए शो की पूरी अवधि के दौरान सभी महिलाएँ उत्सुक एवं उत्साहित थी ।


