दुनिया की सबसे कम उम्र की CA बनीं नंदिनी अग्रवाल

0
191

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की रहने वाली नंदिनी अग्रवाल ने मात्र 19 साल की उम्र में चार्टर्ड अकाउंटेंसी की कठिन परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया। उन्होंने न सिर्फ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई बल्कि CA फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल करके देशभर में अपना नाम रोशन किया

नंदिनी बचपन से ही पढ़ाई में तेज रही हैं। उन्होंने 13 साल की उम्र में 10वीं और 15 साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। कम उम्र में शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी का सफर शुरू किया और रिकॉर्ड समय में इसे सफलतापूर्वक पूरा किया।

नंदिनी सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं और छात्रों को CA परीक्षा की तैयारी के टिप्स साझा करती हैं। उन्होंने बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) में भी काम किया है और जी20 टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। आज वह देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here