24.2 C
Kurukshetra
Thursday, September 19, 2024
No menu items!
spot_img

सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालो पर ईडी की कार्यवाही ईडी का दुरुपयोग : अशोक अरोड़ा

कुरुक्षेत्र (बातों बातों में /हरियाणा डेस्क) सरकार द्वारा ईडी का दुरुपयोग कर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बार-बार पूछताछ के लिए बुलाकर तंग करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में सत्याग्रह किया। सत्याग्रह पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा और लाडवा के विधायक मेवा सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर ईडी, सीबीआई सहित अन्य जांच एजेंसियों का गलत प्रयोग करने का आरोप लगाया।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने मीडिय़ा से बातचीत करते हुए कहा कि आज देश के अंदर ऐसी स्थिति हो चुकी है कि जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसके खिलाफ ईडी व सीबीआई का दुरुपयोग किया जाता है। ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग व जुडिशरी पर जनता का भरोसा है। अगर किसी प्रदेश में कोई घटना घट जाए और प्रदेश की सरकार से लोग सहमत न हो तो सीबीआई की जांच की मांग की जाती है। लोगों का इन एजेंसियों से विश्वास न टृूटे इसके लिए जरूरी है कि इनका दुरुपयोग बंद हो। पूर्व मंत्री ने कहा कि आज देश के अंदर इतनी महंगाई बढ रही है कि आम जनता का जीना दूभर हो गया है। डा. मनमोहन सिंह के राज में देश की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी थी लेकिन आज डॉलर 80 रूपए से भी उपर चल रहा है। पूरे देश के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है, पार्लियामेंट का सेशन चल रहा है। इन सब मुद्दों पर विपक्ष अपनी आवाज न उठा सके इसके लिए ईडी का दुरुपयोग कर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व विभिन्न प्रदेशों के अन्य पार्टियों के नेताओं को तंग किया जा रहा है। आज सत्ताधारी नेता घमंड से चूर हैं लेकिन समय बदलते समय नही लगता, घमंड तो रावण का भी एक दिन टूटा था।
लाडवा के विधायक मेवा सिंह ने कहा कि विपक्ष द्वारा मुद्दे उठाने से भाजपा सरकार बौखला गई है। भाजपा सरकार सवैंधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। इसके विरोध में आज कांग्रेस द्वारा पूरे देश में सत्याग्रह किया जा रहा है। पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लगातार 9 दिनों तक ईडी के कार्यालय में बैठा कर रखा। अब वही काम कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी पूछताछ के खिलाफ नही है लेकिन बार-बार पूछताछ के नाम पर बुलाकर तंग करना लोकतंत्र के खिलाफ है। जब-जब इस देश का नौजवान रोजगार की बात करता है और किसान मंहगाई की बात करता है तो भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबान का कार्य करती है। इस मौके पर कांग्रेस नेता मनदीप चट्ठा, इंप्रुवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला प्रधान सुरेंद्र सैनी भिवानीखेड़ा, मेहर सिंह रामगढ, सुभाष पाली, बिमला सरोहा, लक्ष्मीकांत शर्मा, रणबीर बूरा, पृथ्वी सिंह तुर्क, राजकुमार पिंडारसी, अशोक शर्मा पहलवान, पूर्व पार्षद मन्नू जैन, सुधीर चुघ, नीलम बड़ौंदा, टेकचंद बारना, चंद्रभान वाल्मिकी, सतबीर शर्मा, पवन चौधरी, विवेक भारद्वाज डब्बू, सुनीता नेहरा, अश्वनी शर्मा, राजीव गोयल सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles