24.2 C
Kurukshetra
Thursday, September 19, 2024
No menu items!
spot_img

दीवाली पर्व की केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने दी शुभकामनाएं

हरिद्वार ( बातों बातों में /जितेंद्र कोरी ) हरिद्वार प्रेस क्लब हरिद्वार में दीपावली पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी पत्रकारों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार संपूर्ण भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। दीपावली उजास का पर्व है। जो हमे अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती को दीपावली के दिन निर्वाण प्राप्त हुआ था। जैन तीर्थाकरों के लिए दीपावली का विशेष महत्व है।
पत्रकारों की प्रतिष्ठित संस्था प्रेस क्लब हरिद्वार में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर्व का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रेस क्लब हरिद्वार की दीपावली समारोह मनाने की परंपरा प्रेरणादायी है।

उन्होंने भगवान राम का स्मरण करते हुए कहा कि जब भगवान राम 14 साल का वनवास पूरा करने के बाद अयोध्या आए थे तो खुशियों के दीप जलाए गए थे। तभी से दीपावली पर्व मनाने की परंपरा की शुरूआत हुई। समाजसेवी व प्रतिष्ठित चिकित्सक संध्या शर्मा ने कहा कि हरिद्वार के पत्रकारों की संस्था प्रेस क्लब हरिद्वार समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में उल्लेखनीय भूमिका अदा करता है। प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ शिव शंकर जायसवाल ने कहा कि पत्रकारों के द्वारा दीपावली पर्व का आयोजन उनकी संगठनात्मक शक्ति और एकता को दर्शाता हैं। प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर पीएस चैहान ने कहा कि दीपावली सदभावना का पर्व है। प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गोस्वामी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि दीपावली पर्व भाईचारे का पर्व है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रेस क्लब के महासचिव राजकुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष तनुज वालिया, पूर्व अध्यक्ष गोपाल रावत, कौशल सिखौला, रमेश खन्ना, वृजेंद्र हर्ष, डाॅ रजनीकांत शुक्ला, गुलशन नैयर, संजय आर्य, अविक्षित रमन, संजय रावल ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर दीपावली मिलन समारोह समिति के सदस्य रामचंद्र कन्नौजिया, श्रवण कुमार झा, बालकृष्ण शास्त्री, सुनील पाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर आदेश त्यागी, नरेश गुप्ता, प्रवीण झा, संदीप शर्मा, निशांत खनी, अनूप कुमार, ललितेंद्र नाथ, जयपाल सिंह, धर्मेंद्र चैधरी, जयपाल सिंह, कुमार दुष्यंत, कुशल पाल सिंह चैहान प्रदीप गर्ग, नवीन चैहान, मुदित अग्रवाल, सुदेश आर्य, कुमकुम शर्मा, निशा शर्मा, राधिका नागरथ, पंकज कौशिक, विकास चैहान, रामेश्वर दयाल शर्मा, महंत शिव शंकर गिरि, रामेश्वर गौड, नरेश शैली, मंजू नेगी, प्रतिभा शर्मा, मेहताब आलम, तनवीर अली, विक्रम छाछर, अमित शर्मा, अश्वनी अरोड़ा, शिवा अग्रवाल, दीपक मिश्रा, संजीव शर्मा,ठाकुर शैलेंद्र सिंह, मयूर सैनी, विवेक शर्मा, आनंद गोस्वामी, जिला सूचनाधिकारी प्रमोद तिवारी आदि मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles