28.9 C
Kurukshetra
Friday, September 20, 2024
No menu items!
spot_img

हॉकी खिलाड़ी सुरेन्द्र पालड़ का हॉकी स्टेडियम में किया सम्मान

कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में /हरियाणा डेस्क ) विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि हॉकी के खिलाड़ियों ने पूरे विश्व में कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन खिलाड़ियों ने 41 साल बाद देश को मेडल दिलवाया। इस मेडल को हासिल करने में ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ का अहम योगदान रहा है। विधायक सुभाष द्रोणाचार्य स्टेडियम के हॉकी खेल प्रांगण में हॉकी क्लब साई व हॉकी कुरुक्षेत्र की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, साई के एडी सुभाष चंद्र, ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ के प्रशिक्षक चीफ कोच गुरविन्द्र सिंह, हॉकी कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष विकास दीप संधू, सेवानिवृत डीएसओ यशवीर सिंह ने ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रशिक्षक सतपाल सिंह, कुलदीप सिंह वडैच, सोहन लाल, राहुल सांगवान, सुधीर दहिया, अनीश मलिक सहित अन्य प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों ने भी ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ को सम्मानित किया। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि इस खिलाड़ी ने पूरे विश्व में देश का नाम रोशन किया है। इस खिलाड़ी का मान-सम्मान करने के लिए पूरा शहर और संस्थाएं आतुर नजर आ रही है। इस खिलाड़ी ने भारतीय हॉकी टीम को 41 सालों के बाद पदक जीताने का काम किया है। इन ऐतिहासिक क्षणों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। यह ऐतिहासिक पल इतिहास के पन्नों में और सुनहरी अक्षरों में लिखे और याद किए जाएंगे क्योंकि यह खिलाड़ी विश्व पर्यटन स्थली कुरुक्षेत्र का बेटा है और इस बेटे ने अपनी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। कुरुक्षेत्र के इस लाल ने पूरे विश्व में एक मुकाम हासिल किया है। इस खिलाड़ी ने मेहनत और लग्न के बलबूते पर भारतीय हॉकी टीम में जगह बनाई और शानदार प्रदर्शन कर टीम को कांस्य पदक दिलवाने में अहम भूमिका अदा की है। इस खिलाड़ी से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। यह युवा पीढ़ी और अधिक उत्साह से अभ्यास करेगी। इस खिलाड़ी ने हरियाणा प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है भारतीय हॉकी टीम के सदस्य और ओलम्पिक टोक्यो के कांस्य पदक विजेता सुरेन्द्र कुमार पालड़ ने कहा कि अब पेरिस में होने वाले ओलंपिक में मैडल जीतने की तैयारी जी जान से करनी है। इस ओलंपिक के लिए रुप रेखा तैयार करनी की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। इस बार पूरी तैयारी के साथ देश के लिए खेलना है और मैडल जीतकर आना है। साई के सहायक निदेशक सुभाष चंद्र मसानिया ने कहा कि साई की तरफ से सभी खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाई गई है। इसे सैंटर के खिलाडी अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय प्रदर्शन कर रहे है। चीफ कोच गुरविन्द्र सिंह ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए ओलम्पियन सुरेन्द्र पालड़ के खिलाड़ी जीवन पर प्रकाश डाला और आशा व्यक्त की है कि पेरिस ओलंपिक 2024 में सुरेन्द्र कुमार अच्छा प्रदर्शन करेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles