24.2 C
Kurukshetra
Thursday, September 19, 2024
No menu items!
spot_img

डा सुशील गुप्ता आप राष्टृीय कार्यकारिणी परिषद में पुनःशामिल

नई दिल्ली ( बातों बातों में / हरियाणा डेस्क ) आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व हरियाणा के सहप्रभारी डा सुशील गुप्ता का कद पार्टी मे बढ गया है। पार्टी के संयोजक एंव दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डा गुप्ता को अपनी नई राष्टृीय कार्यकारिणी परिषद की टीम के सदस्यों में फिर से शामिल किया है।
डा गुप्ता पिछले कई सालों से हरियाणा में सहप्रभारी की भूमिका निभा रहे है। वह लगातार हरियाणा प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है। हाल ही में किसान मजदूर खेत बचाओ यात्रा ने हरियाणा आम आदमी पार्टी का स्तर और उपर कर दिया है।
डा गुप्ता ने कार्यकारिणी परिषद मंे सदस्य के रूप मंे पुन; चुने जाने पर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ सभी राष्टृीय नेतृत्व का दिल से आभार व्यक्त किया।
पार्टी 10 वीं राष्टृीय परिषद की बैठक आज कोरोना प्रोटोकाल के तहत जूम पर हुई। जिसमें हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश से राष्टृीय परिषद के सदस्यों ने भाग लिया। हरियाणा की तरफ से पंकज गुप्ता, अश्वनी देशवाल, बीके कौशिक, लक्ष्य गर्ग, ओम प्रकाश गुप्ता, कृष्ण अग्रवाल, सुखबीर चहल, पवन हिन्दुस्तानी, कुलदीप कौशिक, चैधरी महाराज सिंह,, रिंपी फोगाट, सुरेन्द्र मित्तल, दीपक जैन, धर्मवीर भडाना, गोपाल मोहन, कुलदीप कादियान, लाभ सिंह, ललित अग्रवाल,, मनीष गोयल, नरेश लाल कंबोज, राजेश झाकर, राकेश अग्रवाल, सुकेश दीवान, सुखबीर सिंह, सुरेन्द्र राठी, वीरेन्द्र कुमार, आशुतोष दत्त, कुलदीप पवार, बलजीत सिंह शामिल हुए।
जूम मीटिंग के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। दिल्ली सरकार ने भी इसे रोकने के लिए बेहतर प्रयास किए हैं। दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी ने इस दौरान जन कल्याण के लिए बहुत काम किए हैं। इसके लिए दिल्ली सरकार की चारों ओर सराहना हो रही है।
केजरीवाल ने कहा कि देश भर से हमारे पास जानकारी आ रही थी कि आम आदमी पार्टी लोगों की बहुत मदद कर रही है। यही करने के लिए आम आदमी पार्टी बनी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी के दो आदर्श हैं, सरदार भगत सिंह और डा. भीमराव अंबेडकर। केवल एक ही चीज कार्यकर्ता समझ लें कि कैसे हम जनता की सेवा कर सकते हैं, यह उनके मन में हमेशा रहना चाहिए। आजादी में बहुत से लोगों का योगदान है। मगर हमारी पार्टी के दो आदर्श हैं। सरदार भगत सिंह और डा. भीमराव अंबेडकर। भगत सिंह की तरह कुर्बादी देने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं को तैयार रहना चाहिए। अंबेडरकर के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि कार्यकर्ता पद की इव्छा न करें बल्कि ऐसा काम करें कि पार्टी जाकर आपके पास कहे कि आप यह पद ले लें। पद मांग रहे हो तो आप पद के काबिल है। पद की इच्छा जाग गई तो समझो मन में लोभ आ गया है। पद की इच्छा त्यागनी पड़ेगी। पद की इच्छा दूूर करने का मंत्र है कि आठ घंटे काम कर रहे हो, तो दस घंटे मन लगाकर करो। पद तो मिल जाएगा। नहीं तो भाजपा, कांग्रेस और आप में कोई फर्क नहीं रह जाएगा। यह हमने नहीं होने देना है।
केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद में नए लोग भी जुड़े हैं, मैं परिषद के सभी सदस्यों का स्वागत करता हूूं। सभी पार्टी की नीतियोें को आगे बढ़ाते हुए समर्पण भाव से काम करें।


Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles