32.5 C
Kurukshetra
Friday, September 20, 2024
No menu items!
spot_img

कुरुक्षेत्र -यमुनानगर फोरलेन से लाडवा को सबसे अधिक लाभ – डॉ पवन सैनी

कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में / हरियाणा डेस्क ) भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में विकास के नए आयाम दिन प्रतिदिन छुए जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र से लेकर यमुनानगर तक फोर-लेन बनाने की घोषणा कर लाडवा हल्के को एक बड़ी सौगात दी है। यह मार्ग फोरलेन होने से लाडवा, रादौर, यमुनानगर के सैकड़ों गांव को इसका लाभ होगा। डॉ पवन सैनी वीरवार को कार्यालय पर जनता की समस्याएं सुन रहे थे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लाडवा में प्रगति रैली का आयोजन किया था जिसमें उन्होंने पिपली से लेकर बीड मथाना तक, मथाना व निवारसी से लेकर लाडवा तक फोर लेन बनवाई थी। इसके बाद अब वर्ष 2023 से पहले कुरुक्षेत्र से यमुनानगर तक सड़क को फोरलेन कर दिया जाएगा। इस सड़क के फोरलेन करवाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से लगातार उनकी बातचीत हो रही थी। जिसको लेकर विधानसभा सत्र में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वर्ष 2023 से पहले कुरुक्षेत्र से यमुनानगर तक सडक़ को फोर-लेन कर दिया जाएगा। कुरुक्षेत्र से यमुनानगर तक सडक़ की कुल लंबाई 41.15 किलोमीटर है, इसमें से 20 किलोमीटर यमुनानगर जिला में और 21.15 किलोमीटर कुरुक्षेत्र जिला में पड़ती है। उन्होंने बताया कि यमुनानगर जिला में पडऩे वाली सडक़ में से 4.18 किलोमीटर पहले से ही फोर-लेन है, इसी प्रकार कुरुक्षेत्र जिला में पडऩे वाली उक्त सडक़ में से 7.85 किलोमीटर सडक़ फोर-लेन है। उन्होंने बताया कि शेष सडक़ 29.12 किलोमीटर को हाइब्रिड-एन्युइटी मोड के तहत फोर-लेन करने का प्रस्ताव है। सडक़ को फोर-लेन करने के लिए 6 माह में डीपीआर तैयार हो जाएगी और वर्ष 2023 से पहले इसका निर्माण कर दिया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने कहा कि लाडवा हल्के को विकास के मामले में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। भाजपा सरकार लगातार लाडवा हलके के विकास में नई सौगातें दे रही है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय राजमार्ग और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तेज गति से राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया जा रहा है और पूरा देश अगले तीन साल में अमेरिकी मानक के अनुरूप राजमार्गों की उम्मीद कर सकता है। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने कहा कि इस समय देश में मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल तेजी से फैल रहा है। एक समय था जब देश में रोजाना महज दो किलोमीटर सड़क बनती थी लेकिन आज हम रोजाना 38 किलोमीटर सड़क बना रही हैं। हरियाणा प्रदेश में भी जब से भाजपा सरकार आई है राष्ट्रीय राजमार्ग का जाल बिछ रहा है। हरियाणा प्रदेश की बदलती तस्वीर लोगों के सामने हैं। हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश मैं जितना विकास आज तक हुआ है किसी कार्यकाल में कितना विकास नहीं हुआ। कांग्रेस के नेता प्रतिदिन एक नया झूठ लेकर लोगों के सामने आते हैं प्रदेश की जनता ने ऐसे झूठे लोगों को नकार दिया है। डॉ पवन सैनी ने दावा किया कि कोई कांग्रेसी नेता यह भी बताएं कि उनके कार्यकाल में क्या काम हुए हैं। कोई एक काम भी भाजपा सरकार से अच्छा नहीं किया है। कुरुक्षेत्र से यमुनानगर फोर लेन होने से पिपली, लाडवा, बाबैन, रादौर के सैकड़ों गांव को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर ईशरगढ़ के सरपंच गुरुदत्त शर्मा, ब्लॉक समिति मेंबर नरेंद्र सैनी,डिंपल सैनी, बाबैन मंडल महामंत्री किशोरी लाल, डॉ संजीव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles