साधुराम आश्रम में भव्य कीर्तन- भंडारे का आयोजन

0
109

कुरूक्षेत्र ( बातों बातों में/रणदीप रोड़) धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के शांति नगर में स्थित साधुराम आश्रम में आज भक्तिमय वातावरण के बीच स्वामी नारायण गिरी जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। आश्रम परिसर में भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनियों से पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया। गौरतलब है कि धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह होने वाला है। उसी को लेकर आज आश्रम की तरफ से ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया ।

कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं एवं संत महात्माओं ने प्रभु भक्ति, सेवा और सदाचार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन का सच्चा आनंद प्रभु नाम-स्मरण और परोपकार में ही है। भक्तों ने ताली बजाकर और नृत्य कर भक्ति रस का आनंद लिया।

कीर्तन के पश्चात सुबह हवन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के सेवकों ने भक्तों को प्रेमपूर्वक भोजन परोसा।

आश्रम के महंत स्वामी रामगिरी जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, एकता और भक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here