स्वदेशी बेचो – स्वदेशी खरीदो

0
185

कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में/ रणदीप रोड़) थानेसर विधानसभा के बूथ क्रमांक 145 के कार्यकर्ता ने सेक्टर 8 के दुकानदारों से स्वदेशी वस्तुएं बेचने का संकल्प पत्र भरवाया और साथ में आग्रह किया कि आप अपने ग्राहकों को स्वदेशी वस्तुएं खरीदने के लिए प्रोत्साहित करें ।। 

इसी के साथ में वंदे मातरम गीत की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सभी सेक्टर वासियों को एवं दुकानदारों को शुभकामनाएं व बधाई दी और सभी कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा ध्वज लेकर और वंदे मातरम का गीत गाते हुए व  “स्वदेशी बेचो – स्वदेशी खरीदो”,  “हर घर स्वदेशी-  घर-घर स्वदेशी”, “स्वदेशी अपनाओ – भारत को आत्मनिर्भर बनाओ” के उद्घोष करते हुए सेक्टर 8 व राधा स्वामी सत्संग के सामने की मार्केट से निकले ।।

इस अवसर पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ ऋषिपाल मथाना ने बताया कि अपना बूथ 145 समय-समय पर राजनीतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करते रहते हैं, उन्होंने बताया कि हमने पिछले दिनों अपने बूथ पर दीपावली उत्सव भी मनाया, जिसमें मुख्यमंत्री जी के प्रतिनिधि श्री कैलाश चंद्र जी मुख्य अतिथि रहे और गुरु पूर्णिमा उत्सव, पर्यावरण दिवस, महर्षि वाल्मीकि जयंती , शरद पूर्णिमा उत्सव इत्यादि कार्यक्रम मानते आए हैं 

डॉक्टर मथाना ने कहा कि अपने बूथ के कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प ले रखा है कि अपना बहुत हरियाणा का आदर्श बूथ बनेगा, इसी दिशा में अपने प्रदेश के माननीय प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली जी भी इस प्रकार का आशीर्वाद कार्यकर्ताओं को सेक्टर 8, कुरुक्षेत्र में, बूथ कार्यालय “दीनदयाल समता स्थली”  पर आकर देकर गए हैं कि आपका बूथ अवश्य ही आदर्श बूथ बनेगा ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुशील राणा ने कहा कि हमारा बूथ 145 सक्रियता से सभी उत्सव व पार्टी के कार्यक्रम मनाता रहता है और विशेष कर इस बूथ में मातृ शक्ति की संख्या बहुत अच्छी रहती है, इसके लिए बूथ की सारी टीम को बधाई और साधुवाद देते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका यह बूथ आदर्श बूथ बनेगा ।

इस अवसर पर कुरुक्षेत्र मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र जांगढा जी ने भी कार्यक्रम में रहकर कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना की ।।

कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रमुख बी एल अरोड़ा, बूथ अध्यक्ष रामपाल सहारण,  बूथ मंत्री रविंद्र सचदेवा, बी एल ए 2 पंकज गुप्ता, युवा प्रमुख संदीप यादव, महिला प्रमुख प्रेरणा कुमारी, इंदिरा सचदेवा, सुनील वशिष्ट, सूरज प्रकाश भरद्वाज, हरी दत्त शर्मा , विनोद शर्मा ,नरेंद्र चौधरी, जोगिंदर सिंह, धीराज कुमार एडवोकेट, पार्षद पंडित प्रेम नारायण अवस्थी, सुशील चित्रा, पुरुषोतम शर्मा, सुनील मुंजाल , रश्मि, दीपा ,सुषमा ,नीलम, कैप्टन सुरेंद्र मोहन, पूनम ढूल ,इन्दू ,अंजू सैनी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here