पूर्व राष्ट्रपति आधी रात लूंगी में देश छोड़ कर भागा
क्या कभी ऐसा देखा है कि देश का दस वर्षों तक जो राष्ट्रपति रहा हो वो आधी रात को लूंगी और चप्पल पहन विदेश भाग जाए।
ऐसा हुआ है बांग्लादेश में जहां सियासी बवाल के चलते आधी रात को लुंगी में देश छोड़कर भागे पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल हामिद।
बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर जबरदस्त भूचाल आया है।
देश के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद ने आधी रात को गुपचुप तरीके से थाईलैंड भागकर सबको चौंका दिया।
हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने इतनी जल्दीबाज़ी में देश छोड़ा कि लुंगी और चप्पल में ही व्हीलचेयर पर बैठकर ढाका एयरपोर्ट से उड़ान भर ली।
81 वर्षीय अब्दुल हामिद, जो 2013 से 2023 तक बांग्लादेश के राष्ट्रपति रहे, इन दिनों हत्या और भ्रष्टाचार के कई गंभीर मामलों का सामना कर रहे हैं। वह प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी के वरिष्ठ नेता भी रहे हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अब्दुल हामिद रात 3 बजे थाई एयरवेज की फ्लाइट से थाईलैंड रवाना हुए। कुछ न्यूज पोर्टल्स ने उनकी तस्वीरें भी साझा की हैं।
उनके निकल जाने के बाद अंतरिम सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट के कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया है
और उच्चस्तरीय जांच समिति गठित कर दी गई है। यह समिति देखेगी कि एक इतने बड़े आरोपी को चुपचाप देश छोड़ने की इजाजत कैसे मिली।