23.8 C
Kurukshetra
Thursday, September 19, 2024
No menu items!
spot_img

सत्ता में आते ही हांसी को जिला बनाएंगे: डॉ. सुशील गुप्ता

हिसार/हांसी (बातों बातों में/रणदीप रोड़) आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि बीजेपी के राज में हांसी में अपराध और बदमाशी इतनी फैली की अच्छे अच्छे व्यापारी शहर छोड़कर चल गए। हांसी में कानून व्यवस्था बहुत खराब रही। हांसी को जिला बनाने की बहुत पुरानी मांग है आम आदमी पार्टी इस मांग का समर्थन करती है और विश्वास दिलाती है कि सत्ता में आते ही हांसी को जिला बनाने की घोषणा करेंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की आबादी 2 करोड़ 86 लाख है। इसमें से एक करोड़ 81 लाख गरीबी रेखा से नीचे है। ये हरियाणा की बदहाली इसलिए हुई है। क्योंकि किसी ने हरियाणा में अच्छे स्कूल बनाने की बात नहीं सोची। आजादी के 75 साल बाद भी हरियाणा के लोग लंबे कटों और महंगे बिजली बिलों से परेशान हैं। हर घर में पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार बैठा है। जिसकी वजह से युवा अपरोध के रास्ते पर चल पड़ा है। हरियाणा में शार्प शूटर नाबालिग सबसे सस्ता मिलता है। गोलियां चलाकर और पर्चियां फेंककर फिरौती मांगी जाती हैं। सरेआम हत्याएं कर दी जाती हैं। हरियाणा नौजवान नशे के कारोबार में उलझ गया है। नशे के कारोबार के कारण 22 में से 16 जिले रेड जोन घोषित कर रखे हैं। प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles