किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान कुरुक्षेत्र पुलिस हाई अलर्ट पर

0
92

कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में / हरियाणा डेस्क ) किसानों के दिल्ली ट्रैक्टर मार्च को लेकर कुरुक्षेत्र पुलिस हाई अलर्ट पर। पुलिस ने की फुल ड्रेस रिहर्सल करते हुए टियर गैस- वाटर कैनन का भी किया डेमो। अर्धसैनिक बलों की चार कंपनियां भी कुरुक्षेत्र में रहेंगी तैनात। क्योंकि पंजाब के साथ कुरुक्षेत्र जिले से लगती है हरियाणा की सीमा।

किसानों के दिल्ली ट्रैक्टर मार्च को लेकर कुरुक्षेत्र पुलिस हाई अलर्ट पर, पुलिस ने की फुल ड्रेस रिहर्सल करते हुए टियर गैस- वाटर कैनन का भी किया डेमो, अर्धसैनिक बलों की चार कंपनियां भी कुरुक्षेत्र में रहेंगी तैनात क्योंकि पंजाब के साथ कुरुक्षेत्र जिले से लगती है हरियाणा की सीमा

कुरुक्षेत्र पुलिस कप्तान सुरेंद्र सिंह भोरिया ने कुरुक्षेत्र पुलिस की पुलिस कंपनियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर पुलिस कर्मी वज्र, वाटर कैनन, और पुलिस सुरक्षा के लिए मिली सुरक्षा किट का भी निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों को कुरुक्षेत्र एस पी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद मीडिया से बातचीत में बताया की  किसी को भी कानून व्यवस्था हाथ में नहीं लेने दी जाएगी। उन्होंने बताया की  पैरामिलिट्री फोर्स की चार कंपनियां भी कुरुक्षेत्र बुलाई गई हैं ।

उल्लेखनीय है  पंजाब के पटियाला जिले के साथ कुरुक्षेत्र जिले की सीमा लगती है ऐसे में पंजाब से किस हरियाणा में दाखिल ना हो इसके लिए कुरुक्षेत्र पुलिस की भी अहम जिम्मेदारी बनती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here