नरेंद्र घराडसी कष्ट निवारण समिति के सदस्य बने

0
224

रणदीप रोड़ / कुरुक्षेत्र

जिला कष्ट निवारण समिति कुरुक्षेत्र के सदस्यों की सूची जारी हुई जिसमें जेजेपी नेता नरेंद्र घराडसी को कुरुक्षेत्र जिले कष्ट निवारण समिति का सदस्य बनाया गया है। आपको बता दे की नरेंद्र घराडसी और उनके परिवार कही पीढ़ियों से ताऊ देवीलाल के परिवार के साथ जुड़ा हुआ है और डॉक्टर अजय सिंह चौटाला के भी नरेंद्र घराडसी खासम खास है। आपको बता दें कि नरेंद्र घराडसी पार्टी संगठन और सरकार के विभिन्न पदों पर भी रह चुके हैं। जेजेपी नेता नरेंद्र घराडसी ने अपनी नियुक्ति पर जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला,जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह और कुरुक्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जो उन्हें जिम्मेवारी मिली है वह उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और लोगों की जो समस्याएं हैं उनको उठाकर उनका समाधान करवाने का काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here