किसानो को गेहूं बेचने मे कोई परेशानी नही आने दी जायेगी: अदित्य चौटाला 

0
144

कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में/ रणदीप रोड़)हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य चौटाला गेहूं खरीद का जायजा लेने के लिए प्रदेश की जिलेवार अनाज मंडियों का दौरा कर रहे हैं। और किसानों व आढ़तियों से रूबरू मिलकर उनकी परेशानियों का निवारण करा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज कुरुक्षेत्र पिपली की अनाज मंडी में पहुंचकर गेहूं खरीद का लिया जायजा लिया। उन्होंने कहा हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा अनाज हरियाणा में पैदा होता है। पहले पंजाब हमारे से आगे था लेकिन हरियाणा के हमारे किसानो ने अपनी मेहनत के बल पर अब पंजाब को पछाड़ दिया है। उन्होंने कहा फसल के समय बारिश को देखते हुए हम मंडियों व किसानो की फसल बारे हर रोज अपडेट ले रहे है। उन्होंने कहा मैं किसानो के मसीहा चौ० देवीलाल का पोता हू और मेरे रोल मॉडल मोदी जी है। अदित्य चौटाला ने कहा किसानों को गेहूं बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जायेगी।अदित्य चौटाला ने आज शाहाबाद, लाडवा, पिपली, पेहवा,थानेसर मंडियों मे किसानों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया और किसानों व आढ़तियों की परेशानी को जाना। इस दौरान उन्होंने गेहूं खरीद की प्रक्रिया का जायजा भी लिया।उन्होंने कहा गेहूं का उठान इस सप्ताह के अंत तक हो जाएगा। साथ ही किसानों की पेमेंट उनके खातों में डालनी शुरू कर दी गई है।इस अवसर पर हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य चौटाला के साथ मौजूद रहे।इस अवसर पर आढ़ती यूनियन पीपली अनाज मंडी के प्रधान जोगिंदर रामगढ़,पूर्व प्रधान अमीर चंद, जिला यूनियन के प्रधान बनारसीदास,जिला महासचिव धर्मपाल मथाना,पीपली मंडी आढ़ती यूनियन सचिव अंकुश गर्ग ,कैशियर अजय मदान ,राजीव चौधरी डी एम ओ औरमंडी सचिव जसबीर सिंह इसके साथ साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री डा पवन सैनी, राजेन्द्र बाखली, जसविन्द्र सैनी बहादुरपुरा जिला महामंत्री, जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, रामकिशन दुआ, रीना कल्यान, विकास शर्मा, सतपाल गढीरोडान, सिमरन कम्बोज,तिलक राज अग्रवाल कोषाध्यक्ष , सोशल मीडिया प्रमुख राहुल शर्मा, कार्यालय प्रमुख रामनारायण मदान, मौजूद रहे । मोर्चो के अध्यक्ष रुबल शर्मा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीप सांगवान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष फूल सिंह पाल, जिलाध्यक्ष,सुल्तान सिंह अजराना अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मौजूद रहे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here