पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता व शास्त्री को किया नमन

0
90

कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में /हरियाणा डेस्क) पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर नमन करते कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री ने देश की आजादी के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया। गांधी जी ने भारत छोड़ो आंदोलन किया। अंहिसा व सत्य के रास्ते पर चलते हुए देश को आजादी दिलाई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया। इसी तरह गांधी जी के बताए अंहिसा के रास्ते पर चलकर किसानों ने सरकार को झुकाने का काम किया। किसान 13 महीनों तक सर्दी, गर्मी व बरसात की परवाह किए बगैर धरना देकर डटे रहे। इस दौरान 700 किसानों ने अपनी शहादत भी दी, जिसे कभी भुलाया नही जा सकता।

भाजपा सरकार को घेरते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि ये सरकार तो गांधी जी के विचारों के उल्ट चलने वाली है। एक को नीचा दिखाने के लिए दूसरे को उपर ले जाना चाहती है। पटेल को उपर उठाकर नेहरू जी को नीचा दिखाना चाहते है। अरोड़ा ने कहा कि पटेल जी भी हमारे लिए महान हैं और आगे भी रहेंगें। वे तो ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने कहा था कि आरएसएस पर बैन लगा देना चाहिए क्योंकि ये लोग देश को तोडऩे का काम कर रहे है। दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश को जोडऩे के लिए कन्या कुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल यात्रा निकाल रहे है। महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ लगातार लड़ रहे है। वे नवरात्र पर माता रानी से प्रार्थना करते है कि माता रानी उन्हें शक्ति दे ताकि वे देश में जो नफरत का माहौल है उसे बदलने में कामयाब रहे। लाडवा के विधायक मेवा सिंह ने भी इस मौके पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रमिता पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर इंप्रुवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, कांग्रेसी नेता श्रीप्रकाश मिश्रा, राजकुमार पिडांरसी, दीनानाथ अरोड़ा, विवेक मेहता विक्की, नरेन्द्र चौहान, सुभाष पलवल, रणबीर सिंह किरमच, सुभाष पाली, पृथ्वी सिंह तुर्क, अशोक शर्मा पहलवान, चन्द्रभान किरमच, मीना शर्मा, वीना रंगा, रामपाल पलवल, पवन चौधरी, सतबीर शर्मा, विरेन्द्र रोहिला, प्रमोद, कर्ण सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here