25.2 C
Kurukshetra
Thursday, September 19, 2024
No menu items!
spot_img

सीटीएम एवं केडीबी के सीईओ चंद्रकांत कटारिया ने की कालेश्वर महादेव की विशेष आरती

कुरूक्षेत्र (बातों बातों में/रणदीप रोड़) प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्रीकालेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को विशेष आरती हुई, जिसमें मुख्य यजमान नगराधीश एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रकांत कटारिया पहुंचे। मंदिर परिसर में पहुंचने पर सभा के मुख्य सलाहाकार जयनारायण शर्मा के नेतृत्व में सभा के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर नगराधीश का स्वागत किया और सभा द्वारा संचालित कुरुक्षेत्र वेद संस्कृत विद्यालय के आचार्य नरेश कौशिक के नेतृत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के साथ नगराधीश को आशीर्वाद दिया। नगराधीश ने 51 जोत के साथ देश और प्रदेश की खुशहाली की मंगल कामना हेतु कालेश्वर महादेव की विशेष आरती व पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी सुनंदन मिश्रा द्वारा भगवान कालेश्वर महादेव का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। सभा के पदाधिकारियों ने सीईओ केडीबी चंद्रकांत कटारिया को प्रसाद भेंट किया। इसी के साथ-साथ कटारिया ने मंदिर परिसर में ही स्थापित साई मंदिर के दर्शन किए और वहां भी पूजा अर्चना की।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड मुख्य कार्यकारी अधिकारी कटारिया ने बोर्ड द्वारा कालेश्वर तीर्थ के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन भी किया। उल्लेखनीय है केडीबी कालेश्वर तीर्थ का लगभग 63 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कर रहा है।
श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि कालेश्वर महादेव की श्रावण मास में पूजा व आरती करने का विशेष महत्व है। कालेश्वर महादेव देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां भगवान शिव नंदी को छोड़कर प्रकट हुए थे और महाप्रतापी राजा रावण को काल पर विजय का आशीर्वाद दिया था। इस मंदिर में नंदीगण नहीं है। भगवान कालेश्वर की पूजा करने से व्यक्ति की कभी अकाल मृत्यु नहीं होती। इस मंदिर में सोमवार और शनिवार को पूजा का विशेष महत्व है और दूर दराज के प्रदेशों और विदेशों से श्रद्धालु इस मंदिर में श्रावण मास में विशेष पूजा करने के लिए आते हैं। इस विशेष आरती में श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा, प्रधान श्याम सुंदर तिवारी, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, पूर्व प्रधान पंडित पवन शर्मा पौनी, निवर्तमान पार्षद नितिन भारद्वाज लाली, केएल बठला, यशपाल शर्मा, सुशील शर्मा, यशपाल, डा. विजय शर्मा, विजय अत्री, बालकिशन सिखोले, रघुबीर गौतम, राजकुमार
शर्मा काला, पवन शर्मा लीला, मुकेश जोशी, पूर्णचंद, नरेश शर्मा, रवि शर्मा, रवि प्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा, अशोक लीला, चंद्रप्रकाश शर्मा, राजेश्वर कौशिक, मधुमति, पदमावती, कुसुम, राकेश शर्मा, विनोद कुमार, विमल गौड़, राजीव अच्चू स्वामी, नीरज टीटा, अश्वनी गौतम सहित सभा के अनेक सदस्यों ने आरती में भाग लिया। प्रसाद की सेवा कुलवंत सलूजा द्वारा की गई

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles