26.5 C
Kurukshetra
Thursday, September 19, 2024
No menu items!
spot_img

अब भाजपा को कमीज नही बल्कि पायजामे निकालकर करने चाहिए प्रदर्शन : मेवा सिंह

कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में /हरियाणा डेस्क ) ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कुरुक्षेत्र जिला मुख्यालय पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बढती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा व लाडवा विधायक मेवा सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि देश मेे लगातार महंगाई बढ रही है। पैट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। आंकड़ों का जिक्र करते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि जब यूपीए सरकार थी तब कच्चा तेल 108 डॉलर प्रति बैरल होता था उस वक्त पैट्रोल की कीमत लगभग 71 रूपए व डीजल की कीमत लगभग 55 रूपए प्रति लीटर थी। वहीं दूसरी ओर आज भी कच्चे तेल की कीमत 108.25 डॉलर है और देश में पैट्रोल 96 रूपए प्रति लीटर पर डीजल 87 रूपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। भाजपा सरकार ने यूपीए सरकार की तुलना में पैट्रोल पर 203 प्रतिशत और डीजल पर 531 प्रतिशत उत्पाद शुल्क बढा दिया है। यूपीए सरकार में 400 रूपए में मिलने वाला रसोई गैस सिलेंडर आज एक हजार रूपए के पार हो गया है। कहने को तो सरकार ने उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर दिए हैं लेकिन अब सरकार को सर्वे करवाना चाहिए कि उन दिए गए सिलेंडरों में से कितने सिलेंडर भरवाए जा रहे हैं। आम लोगों का घर का बजट बिगाड़ दिया गया है। गरीब लोगों को दो वक्त की रोटी के भी लाले पडने लगे हैं।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि रसोई के अंदर प्रयोग होने वाली चीजें दो वर्ष के अंतराल में 44 प्रतिशत तक महंगी हो गई हैं। जब चीजें महंगी हो रही हैं तो सरकार को चाहिए कि टैक्स घटाया जाए। लेकिन सरकार टैक्स पर टैक्स लगाकर लोगों का जीवन दूभर करने का काम कर रही है। सरकार को चाहिए कि रजवाड़ों के लिए काम करने की बजाए आम जनता के लिए काम करे ताकि वे राहत की सांस ले सकें। आज प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के हलके में तहसीलदार व डीटीपी का भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार होना दिखा रहा है कि यह सब सीएम कार्यालय की देख रेख में ही भ्रष्टाचार हो रहा था। ऐसे में मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। कुरुक्षेत्र में सड़कों की हालत ऐसी हो गई है कि निकलना तक मुश्किल हो गया है। हालात ये हैं कि किसी सड़क पर ठेकेदार बजरी भी गिराता है तो विधायक फोटो खिंचवाने पहुंच जाते हैं। विधायक की देखरेख में अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। अब तो पवित्र सरस्वती नदी पर भी कॉलोनी काट दी गई है और मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा की बात कर रहे हैं।
लाडवा के विधायक मेवा सिंह ने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात सरकार कह रही है लेकिन किसानों की आमदनी बढनी तो दूर उल्टा लागत लगातार बढ रही है। उन्होने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष आपी धनखड़ व अनिज विज पहले कमीज निकालकर प्रदर्शन करते थे लेकिन आज पैट्रोल की कीमत 100 रूपए पहुंच चुकी है, सिलेंडर के दाम ढाई गुणा बढ चुके हैं। इतनी महंगाई बढने से आज तो इन नेताओं को कमीज के साथ पायजामे निकाल कर प्रदर्शन करना चाहिए। आज युवा रोजगार के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेसी नेता मेहर सिंह रामगढ, एडवोकेट दीनानाथ अरोड़ा, सुरेश यूनिसपुर, सुभाष पाली, पवन चौधरी, सुनीता नेहरा, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र सैनी भिवानीखेड़ा, सतबीर शर्मा, ओमप्रकाश हथीरा, सुभाष इंदबड़ी, महिला जिलाध्यक्ष निशी गुप्ता, हल्काध्यक्ष संतोष धीमान, नीलम बडोंदा, शहरी अध्यक्ष मीना शर्मा, रीना वाल्मिकी, वरूण गुप्ता, ओमप्रकाश ओपी, सतीश, विवेक भारद्वाज, रणबीर बूरा, मधुसूदन बवेजा, एडवोकेट प्रवास चौधरी, ईशान शर्मा, अनिरूद्ध शर्मा, सुधीर चुघ व सुभाष मिर्जापुर सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles