26.5 C
Kurukshetra
Thursday, September 19, 2024
No menu items!
spot_img

डॉ. जसविंदर खैहरा ने लिया बाबा गुरविंदर सिंह से आशीर्वाद

कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में / हरियाणा डेस्क ) जननायक जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष डॉ. जसविंद्र खैहरा ने मांडी साहिब में पहुंचकर संत बाबा गुरविंदर सिंह मांडी के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया। बाबा गुरविंद्र सिंह ने जसविंद्र खैहरा, अमनदीप बड़तोली, हर्ष शर्मा व निशान सिंह को पटका पहनाकर सम्मानित किया व आशिर्वाद दिया।

            बाबा गुरविंदर सिंह ने कहा कि अच्छे कार्य करते हुए आगे बढ़ते चलें। अच्छाई की हमेशा जीत होती है व बुराई कभी भी आगे नहीं पनप सकती इसलिए मनुष्य को अच्छे काम करने चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति इंसानियत के कार्य करते हुए आगे बढ़ता है एक दिन उसे लाजमी है मंजिल प्राप्त होती है। डॉ. जसविंद्र खैहरा ने बाबा गुरविंदर सिंह से आशीर्वाद लेने के पश्चात कहा कि संतो की शरण में आकर सुख की प्राप्ति होती है। उनका मांडी साहब से दिल से  जुड़ाव है, यहां पहुंच कर सुख की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि बाबा जी के आशीर्वाद से वे लोगों की समस्याएं सुनने में लगे हुए हैं। उनका प्रयास रहता है कि सभी जनों की समस्याओं का निदान भी करवाया जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles