26.5 C
Kurukshetra
Thursday, September 19, 2024
No menu items!
spot_img

सीकरी फार्म हाउस पर देश भर के किसान आधुनिक मशीनों से जांच करवा सकेंगे मिट्टी की सेहत

शाहबाद/कुरुक्षेत्र (बातों बातों में / हरियाणा डेस्क ) देश के किसानों के लिए जैविक खाद बनाने वाले शाहबाद के गांव ढकाली के सीकरी फार्म हाउस पर अब देश भर के किसानों के खेतों की मिट्टी की सेहत आधुनिक लैब में चैक की जाएगी। इस आधुनिक लैब को जापान की आधुनिकतम मशीनों के साथ लैस किया जाएगा। इस लैब की स्थापना प्रगतिशील किसान करण सीकरी द्वारा की जा रही है। इस लैब में हर माह मिट्टी के 100 नमूनों की जांच की जाएगी। अहम पहलू यह है कि सीकरी फार्म हाउस के साथ वर्ष 2023 तक 10 लाख किसानों को जोडऩे का लक्ष्य निर्धारित किया है। इन किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच भी करने का टारगेट तय किया गया है। इस लैब को जल्द ही किसानों को समर्पित कर दिया जाएगा।

शाहबाद के गांव डंगाली में सीकरी फार्म हाउस के प्रबंधक निदेशक प्रगतिशील किसान करण सीकरी ने वीरवार को विशेष बातचीत करते हुए कहा कि सीकरी फार्म हाउस पर मिट्टी की सेहत की जांच करने के लिए जापान की तकनीक और मशीनरी का प्रयोग करते हुए एक आधुनिक सॉयल टेस्टिंग लैब स्थापित की जा रही है। इस लैब का नाम उनके दादा के नाम पर श्री रामनाथ सॉयल लैब रखा गया है। इस लैब को चेरिटेबल प्रणाली से चलाया जाएगा और इस लैब का संचालन करने के लिए करणा फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना की गई है। इस लैब के माध्यम से हर माह मिट्टïी के 100 नमूनों की जांच की जाएगी। इस लैब में मिट्टी की सेहत के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मिल पाएगी। यह पहली ऐसी लैब है जहां पर मिट्टी के न्यूट्रिशन के साथ-साथ जीवाणु के बारे में जानकारी मिल पाएगी।

उन्होंने कहा कि सीकरी फार्म हाउस के साथ अभी तक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से करीब 7 राज्यों जिनमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, राजस्थान शामिल है, के 5 लाख किसान जुड़े हुए है। अब लक्ष्य तय किया गया है कि 10 राज्यों जिनमें उत्तराखंड, उतर प्रदेश और अन्य प्रदेशों को भी शामिल किया जाएगा, के 10 लाख किसानों को सीकरी फार्म हाउस के साथ जोड़ा जाए। इन सभी किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच की जाएगी। उनका मुख्य लक्ष्य यह है कि मिट्टी की सेहत को तंदुरुस्त रखना है, यह तभी संभव हो पाएगा जब मिट्टïी की बीमारियों और कमियों के बारे में पता चल पाएगा। इस लैब के माध्यम से यह संभव हो पाएगा, क्योंकि इस लैब में हाईटैक प्रणाली से मिट्टी की सेहत की तमाम जानकारी मिल पाएगी। इस लैब में कम खर्चे पर नमूनों की जांच की जाएगी और कोई भी किसान लैब में पहुंचकर मिट्टी के नमूनों की जांच करवा पाएगा।

सॉफ्टवेयर में फीड होगा किसानों का लेखा-जोखा

प्रगतिशील किसान करण सीकरी का कहना है कि श्री रामनाथ सॉयल टेस्टिंग लैब को हाईटेक प्रणाली पर स्थापित किया जाएगा। इस लैब में विशेष साफ्टवेयर होंगे और इन सॉफ्टवेयर में सभी किसानों का डाटा फीड किया जाएगा तथा मिट्टी के नमूनों की जांच का डाटा भी मिल पाएगा। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से किसान स्वयं अपने खेत की मिट्टी की सेहत को किसी भी समय जांचने में सक्षम होगी।

एनएबीएल से पंजीकृत करवाएंगे लैब को

प्रगतिशील किसान करण सीकरी का कहना है कि श्री रामनाथ सॉयल टेस्टिंग लैब को राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) से पंजीकृत करवाया जाएगा। इस संस्था से पंजीकृत करवाने के बाद श्रीरामनाथ सॉयल टेस्टिंग लैब की देश भर में एक अलग पहचान और गुडविल बनेगी तथा किसानों का भी भरोसा बनेगा। उनका मकसद है कि अधिक से अधिक किसानों की मदद की जा सके और किसान कम खर्चे पर अधिक उपज पैदा करके अपनी आय में इजाफा कर सके। इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को भी बल मिलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles