24.2 C
Kurukshetra
Thursday, September 19, 2024
No menu items!
spot_img

ठेकेदार द्वारा लगाई रिश्वत के आरोपों की करवाई जाए न्यायिक जांच : अरोड़ा

कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में /हरियाणा डेस्क ) पिपली-थर्ड गेट सड़क का निर्माण जल्द से जल्द युद्ध स्तर पर करने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नए बस अड्डे के सामने जनता के सहयोग से दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि शहर की लाईफलाईन मानी जानी वाली इस अधूरी सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरु नही किया गया तो कार्यकर्ता बडा आंदोलन करने से भी पीछे नही हटेंगें।
धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि 2015 में इस सड़क को सिक्स लेन बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी। सड़क बनाने के नाम पर हजारों वृक्षों की बलि ली गई और अब हालत यह है कि पिछले लगभग साढे 6 साल से सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। धूल और मिट्टी के कारण लोगों को दमा जैसे रोग लग गए हैं। दुकानदारों का काम धंधा ठप्प हो चुका है। पहले ठेकेदार को काम छोडऩे पर मजबूर किया गया उसके बाद एक अन्य ठेकेदार को सबलैट करके निर्माण कार्य शुरु करवाया गया लेकिन उसे भी मजबूरन काम छोडऩा पडा और अब जिस तीसरे ठेकेदार को काम अलॉट हुआ था उसका टेंडर रद्द कर दिया गया। इस ठेकेदार ने आरोप लगाया कि है कि उनसे सड़क निर्माण की एवज में मोटी कमीशन मांगी जा रही है। जब उसने कमीशन देने से इनकार किया तो उसका टेंडर रद्द कर दिया गया। अरोड़ा ने मांग की कि इस ठेकेदार द्वारा लगाए गए रिश्वत के आरोपों की हाईकोट के जज से न्यायिक जांच करवाई जाए ताकि पता चल सके कि किस अधिकारी या राजेनता ने कमीशन मांगी थी।
कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि इस सड़क के कारण अनेक लोग अकाल मृत्यु का ग्रास बन चुके हैं और अनेक लोगों की टांगे और बाहें दुर्घटनाग्रस्त होकर टूट चुकी हैं। सड़क ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। सड़क के किनारे बनाए गए नाले का स्तर काफी ऊंचा है जिस कारण आसपास की कॉलोनियों और दुकानों में बरसात के सीजन में पानी भर जाता है। दुकानदारों का काम धंधा ठप्प हो चुका है। अरोड़ा ने मांग की कि सड़क को किसी ठेकेदार से बनवाने की बजाए लोकनिर्माण विभाग से सड़क का निर्माण कार्य करवाया जाए और साथ ही जल निकासी के लिए बनाए गए नाले का लेवल भी ठीक किया जाए। विभाग के पास क्वालिफाईड इंजिनियरर्स व योग्य अधिकारियों की पूरी टीम है। विभाग सड़क बनाने में पूर्ण रूप से सक्षम है।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने विधायक तथा सांसद पर तंज कसते हुए कहा कि वे बेशक वैध और अवैध कॉलोनियां कितनी ही काट लें लेकिन कुरुक्षेत्र की जनता पर तरस खाएं और इस सड़क का निर्माण कार्य जल्दी शुरु करवाएं। अरोड़ा ने चेातवनी दी कि यदि सड़क का निर्माण जल्द ही शुरु नही किया गया तो कांग्रेस के कार्यकर्ता चुप नही बैठेंगें और जनहित में बडा आंदोलन शुरु करने से भी गुरेज नही करेंगें। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव सुभाष पाली, मेहर सिंह रामगढ, निवर्तमान पार्षद अमित गर्ग शैंकी, विवेक मैहता विक्की, मन्नू जैन, मन्नू गाबा, युवा कांग्रेस के हल्का प्रधान इशान शर्मा, सुभाष पलवल, लक्ष्मी कांत शर्मा, अशोक शर्मा पहलवान, गौरव शर्मा, श्रीप्रकाश मिश्रा, दीपेंद्र हुड्डा ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर चुघ, सुरेश यूनिसपुर, सुरेंद्र सैनी भिवानीखेड़ा, रामस्वरूप चोपड़ा, सुभाष इंदबड़ी, सतबीर शर्मा, पवन चौधरी, सुभाष मिर्जापुर, चंद्रभान वाल्मिकी, टेकचंद बारना, महिला कांग्रेस की जिला प्रधान शहरी निशी गुप्ता व ग्रामीण प्रभारी मीना शर्मा, रीना वाल्मिकी, प्रवेश राणा, राजकुमार पिंडारसी, पृथ्वी सिंह तुर्क, नीतिश बलाही, ईश्वर, फतेह सिंह सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।
,

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles