24.2 C
Kurukshetra
Thursday, September 19, 2024
No menu items!
spot_img

आल हरियाणा रोडवेज वर्कस यूनियन ने रोडवेज जीएम को सौंपा मांगों का ज्ञापन


कुरुक्षेत्र (बातों बातों में / हरियाणाा डेस्क ) हरियाणा रोडवेज वर्कस यूनियन की बैठक यूनियन कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल ने की व संचालन सचिव रणजीत करोड़ा ने किया। बैठक में राज्य उप प्रधान मायाराम उनियाल विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में रोडवेज कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उप प्रधान जितेंद्र शर्मा, कैशियर राजेश सैनी, उप प्रधान संदीप कुमार, सह सचिव भोपाल सिंह, चेयरमैन अश्विनी कुमार, आॅडिटर प्रभजोत सिंह, उप प्रधान बलजिंद्र सिंह, प्रेस सचिव राम दास व हरीश चंद्र, सदस्य अरविंद्र पांचाल, प्रवीण कुमार, हरविंद्र फौजी, रमेश कुमार, सचिन सिहमार, मेजर सिंह, संजय सिंह, बलविंद्र सिंह, हरविंद्र सिंह, अनिल व राकेश कुमार मौजूद रहे। बैठक के बाद सभी सदस्यों ने रोडवेज जीएम अशोक मुंजाल को ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया कि वे कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करवाएं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि लंबित पड़े केसों का निपटारा किया जाए। चालक-परिचालक व चेकिंग स्टॉफ को होली-डे का एरियर दिया जाए। सभी कर्मचारियों को मख्यालय की हिदासतोंनुसार कंफर्म किया जाए। वर्ष 2008 से 2012 के परिचालकों की टेÑनिंग अवधि को सर्विस में जोड़कर एसीपी लगाया जाए। कर्मशाला कर्मचारियों को साबुन दिया जाए या भुगतान किया जाए। लॉकडाउन के दौरान लगाई गई रेस्ट या छुट्टी को लॉकडाउन में बदला जाए। वर्दी व जुता भत्ता दिया जाए। कर्मशाला के कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाए। चालक-परिचालक से आठ घंटे की डयूटी ली जाए या ओवर टाइम दिया जाए। कर्मचारियों के मेडिकल बिलों का भुगतान किया जाए। कर्मशाला में मैकेनिक रिटायर हो गए है, ठेके पर कर्मचारी लगाए जाए। बस अड्डे पर अवैध वाहन खड़े रहते है वे बंद करवाए जाए या कार पार्किंग बनाई जाए। डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल व सचिव रणजीत करोड़ा ने बताया कि आज ज्ञापन सौंपकर जीएम से पुन: आग्रह किया गया है कि वे मांगों को जल्द से जल्द पूरा करवाए। उन्होंने चेताया कि यदि कर्मचारियों की मांगों को पूरा नही किया गया तो यूनियन इसके लिए कड़ा आंदोलन करेगी।
फोटो परिचय
कुरुक्षेत्र। बैठक में कर्मचारियों को संबोधित करते आॅल हरियाणा रोडवेज वर्कस यूनियन के राज्य उप प्रधान मायाराम उनियाल।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles