24.2 C
Kurukshetra
Thursday, September 19, 2024
No menu items!
spot_img

9 दिसंबर को झज्जर में रिकॉर्ड बनाएगी जन सरोकार रैली : डा. खैहरा

कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में / हरियाणा डेस्क ) जननायक जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष व शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा कि 9 दिसंबर को झज्जर में होने वाली जजपा की जन सरोकार रैली रिकॉर्ड कायम करेगी। वे युवा कार्यकर्ताओं की रैली को लेकर डयूटियां लगाने के बाद बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ युवा प्रदेश सचिव राहुल बचगांवा, जिला युवा उपाध्यक्ष विकास लालर, थानेसर हल्काध्यक्ष हर्ष शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष प्रदीप हथीरा, इस्माईलाबाद ब्लॉक अध्यक्ष सतीश मडाड, शाहाबाद ग्रामीण अध्यक्ष हरबक्ष कठवा व शहरी अध्यक्ष नीरज भट्ट, बाबैन ब्लॉक अध्यक्ष रविकांत मौजूद रहे। 

डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले की युवा टीम की रैली को लेकर डयूटियां लगा दी गई हैं। कुरुक्षेत्र जिला से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जन सरोकार रैली के लिए जाएंगें। उन्होने कहा कि प्रदेश भर से लाखों लोग अपने प्रिय नेता को सुनने के लिए लोग जन सरोकार रैली में पहुंचेंगें व यह रैली एक रिकॉर्ड कायम करेगी। प्रदेश के युवाओं का रूझान अपने प्रिय नेता दुष्यंत चौटाला की ओर बढा है। प्रदेश के युवाओं के लिए जिस प्रकार से फैसले दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में लिए जा रहे हैं, इस प्रकार के फैसले पहले कभी नही लिए गए। खैहरा ने कहा कि दुष्यंत चौटाला उनके द्वारा प्रदेश हित में लिए गए फैसलों के कारण हर व्यक्ति की पंसद बन चुके हैं। दुष्यंत चौटाला चौ. देवीलाल के बताए मार्ग पर चलते हुए राजनीति में आगे बढ रहे हैं। आज हर प्रदेश वासी को दुष्यंत चौटाला में ताऊ  देवीलाल नजर आते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles