24.2 C
Kurukshetra
Thursday, September 19, 2024
No menu items!
spot_img

विरासत का प्रचार अमेरिका, कनाडा, बुल्गारिया, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, मॉरिशस देशों में

कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में / हरियाणा डेस्क ) अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर विरासत हेरिटेज विलेज जी.टी. रोड मसाना में नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाईन कुरुक्षेत्र, एच.एस.आर.एल.एम. हरियाणा तथा एसोसिएशन ऑफ हरियाणवी इन ऑस्ट्रेलिया ए.एच.ए. के संयुक्त तत्वावधान में हरियाणा सांस्कृतिक प्रदर्शनी एवं हरियाणा हस्तशिल्प हुनर कार्यशाला का आयोजन 5 से 15 दिसंबर तक किया जा रहा है। विरासत का प्रचार विश्व के अनेक देशों मेें वहां के संस्कृति प्रेमी कर रहे हैं। अमेरिका से ग्लोबल हरियाणा के फाउंडर बलेन्द्र, इंग्लैंड से जय वर्मा, सीमा, फ्रान्स से उज्मा के संस्थापक फूल सिंह मलिक, ऑस्ट्रेलिया से एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के प्रेजिडेंट सेवा सिंह सिडनी से तथा बुल्गारिया से सोफिया यूनिवर्सिटी की प्रो. डॉ. मोना कौशिक, मॉरिशस से भारतीय संघ की प्रधान डॉ. पूनम, कनाडा से एनआरआई एसोसिएशन के प्रधान डॉ. संजीव, हरियाणा की जानी-मानी फिल्मी हस्ती यशपाल शर्मा, मेघना मलिक, राजेन्द्र गुप्ता सभी विरासत द्वारा स्थापित किए गए हरियाणा सांस्कृतिक दर्शन पंडाल के लिए शुभकामनाएं भेज हरियाणवी संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसके साथ ही हरियाणवी संस्कृति से जुड़ हुए सभी कलाकार हरियाणवी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए विरासत के माध्यम से गीता जयंती एवं हरियाणा की संस्कृति के प्रचार में संलग्न हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles