23.9 C
Kurukshetra
Friday, September 20, 2024
No menu items!
spot_img

हरियाणा कला परिषद #उशनेश्वर महादेव धाम सतौड़ा में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

पिहोवा ( बातों बातों में / हरियाणा डेस्क ) हरियाणा कला परिषद के तत्वाधान से उशनेश्वर महादेव धाम सतौड़ा में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में खेल मंत्री संदीप सिंह के पिता  गुरचरण सिंह बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों से विश्व के हर मानव को कर्म करने का संदेश मिलता है। इन उपदेशों को जीवन में धारण करने से मानव का जीवन सफल हो जाता है। इसलिए विश्व के हर मानव तक पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को पहुंचाने के लिए इस पावन धरा पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसे पर्वों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिहोवा व कुरूक्षेत्र की पावन भूमि को भारतीय संस्कृति की क्रीड़ा स्थली होने का गौरव प्राप्त है। इसी भूमि में पावन सरस्वती नदी के तटों पर वेदों, उपनिषदों और पुराणों की रचना हुई। हरियाणा कला परिषद की ओर से उशनेश्वर महादेव धाम सतौड़ा में मनाए गए इस पर्व के सफल आयोजन के लिए महंत दीपक गिरी को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि पवित्र गीता के प्रति अखाड़े की आस्था को देखकर ऐसा लगता है कि यहां पर भी कुरूक्षेत्र जैसा आयोजन हो रहा है। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा समय-समय पर जरूरतमंदों की हर सेवा के लिए अग्रणी रहता है व इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों में सदैव अग्रणी रहता है।

उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद के बिना किसी भी कार्य को पूरा नहीं किया जा सकता और इस आयोजन को तो स्वयं उनके सहयोग से किया जा रहा है तो निश्चित रूप से यह अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव हमारे जीवन में हमें धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए धार्मिक कार्य करने के लिए नई उर्जा का संचार करेगा। सतौड़ा के पूर्व  सरपंच सुरजीत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सतौड़ा भी ऐसे धार्मिक आयोजनों में पूरा सहयोग करती है। इस मौके पर संत महात्माओं के अलावा  सुरजीत सिंह सतोड़ा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles