23.9 C
Kurukshetra
Friday, September 20, 2024
No menu items!
spot_img

डॉ अजय सिंह चौटाला के दौरे को कामयाब बनाने में जुटे योगेश शर्मा

कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में / हरियाणा डेस्क )  जन नायक जनता पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस को लेकर झज्जर मे आयोजित सद्भावना रैली को लेकर जेजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।  जजपा कार्यालय सचिव एंव सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन योगेश शर्मा ने बताया कि जजपा नेता व कार्यकर्ता रैली को लेकर तैयारियों में जुटे हैं वंही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व सांसद डॉ अजय सिंह चौटाला कुरुक्षेत्र में जिला स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। योगेश ने पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक को सम्बोधित किया और डॉ अजय सिंह चौटाला के दौरे को सफल बनाने के लिए पद्दधिकारियों की ड्यूटी लगाई।

योगेश ने कहा कि डॉ अजय सिंह के मार्गदर्शन और निर्देश  पर चलते हुए डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला और जेजेपी प्रदेश की राजनीति में बदलाव और विकास का नया अध्याय जोड़ रही है। उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला के प्रयासों से हरियाणा में किसानों को बाजरा,गन्ना,धान,गेंहू के अच्छे भाव मिले वंही कृषि कानूनों से जुड़ी लड़ाई को डिप्टी सीएम के प्रयास से ही सफलता मिली। योगेश ने कहा कि दुष्यन्त चौटाला औऱ जजपा की शासन में भागीदारी से ही युवाओं को 75 प्रतिशत निजी क्षेत्र में आरक्षित रोजगार और महिलाओं की शासन में 50 प्रतिशत भागीदारी का सपना साकार हुआ है। जजपा नेता नेता ने दावा किया कि जेजेपी के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित सद्भावना रैली जेजेपी  भाजपा गठबंधन सरकार और दुष्यन्त चौटाला के सुशासन का जन सन्देश देगी वंही प्रदेश के विकास और जन कल्याण का बड़ा माध्यम बनेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles