28.9 C
Kurukshetra
Friday, September 20, 2024
No menu items!
spot_img

युवाओं की मेहनती फौज जजपा के साथ : रविन्द्र सांगवान

कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में /हरियाणा डेस्क ) युवा जजपा प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र सांगवान ने कहा कि युवाओं की मेहनती फौज जजपा के साथ है यही वह है कि जजपा का कारवां दिन-प्रतिदिन प्रदेश ही नहीं देशभर में फैलता जा रहा है। रविन्द्र सांगवान आज कुरुक्षेत्र के मल्टीआर्ट कल्चरर सेंटर में युवा जजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मेहनती व संघर्षशील युवाओं को युवा जजपा में अहम् जिम्मेवारी सौंपी गई है। युवाओं की मेहनत और लग्र की बदौलत आज प्रदेश हर क्षेत्र में तरक्की पथ पर अग्रसर है। इस मौके पर उनके साथ जजपा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप मुलतानी, जजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मायाराम चन्द्रभानपुरा, जजपा जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला, युवा जजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जसविन्द्र खैहरा, राज्य सचिव होशियार सिंह, कार्यालय सचिव योगेश शर्मा, लाडवा अध्यक्ष जोगध्यान, थानेसर अध्यक्ष सुनील राणा, शाहबाद अध्यक्ष जगबीर मोहड़ी, रणजीत नैन आदि भी मौजूद रहे।

इससे पूर्व युवा जजपा प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र सांगवान का कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर युवा जजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जसविन्द्र खैहरा के नेतृत्व में सैंकड़ों युवाओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।ये चुनी गई कार्यकारिणीपत्रकारों से बातचीत करते हुए रविन्द्र सांगवान ने बताया कि युवा जजपा की जिला कार्यकारिणी में वेदमित्र, बलकार बाल्मीकि, धर्मबीर किरमच को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जितेन्द्र तखर, गौरव कुमार, पंकज नैन, वजीर सिंह, रोहित प्रजापत, योगेश राणा, मनीष सांगवान, सुखविन्द्र सिंह, विकास लालर, निरवैर सिंह, निक्सन चढूनी, दीपक कुमार, नवीन सैनी को उपाध्यक्ष, शेखर डोगरा को जिला प्रधान महासचिव, सार्थ तिवारी, नवाब ततला, रिक्की नंदा, प्रदीप कुमार, कर्मबीर सिंह, संजीव कुमार, अंकुश ढुल्ल, सन्नी बाल्मीकि, हर्षदीप सिंह, जसबीर सिंह को महासचिव, निशान्त ततला, निक्सन भगवानपुरा, राजेश बाल्मीकि, मनीष शर्मा, अजय बाजीगर, मोहित कुमार, जसविन्द्र सिंह, जयप्रकाश, गुरलाल सिंह, लवजीत सिंह को सचिव बनाया गया। इसी प्रकार सूर्यान्श शर्मा को संगठन सचिव, सुनील कुमार को प्रचार सचिव, मनीष कुमार को खजांची, नवोदित को प्रवक्ता, देवेन्द्र ढांडा, संदीप बाल्मीकि, राजेश कुमार, राहुल कुमार, सतीश कुमार, अंकुश, संजीव बाल्मीकि, अरविन्द कुमार, अमित कुमार को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।इस मौके पर सभी चुने गए पदाधिकारियों को रविन्द्र सांगवान ने बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने का आहवान किया।

इस मौके पर रविन्द्र सांगवान को डॉ. जसविन्द्र खैहरा व समस्त युवा टीम ने स्मृति चिन्ह भेंट कर व शॉल ओढाकर सम्मानित किया। इस मौके पर जजपा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मंडान, इनसो उत्तरी हरियाणा प्रभारी राजेश पायलट, प्रदेश महासचिव अमन बड़तौली, प्रदेश सचिव राहुल कंसल, प्रदेश सचिव राहुल बचगांवा, पिहोवा हल्काध्यक्ष धीरज नैन, ईस्माईलाबाद ब्लॉक अध्यक्ष सतीश मडान, इनसो अध्यक्ष बबलू काजल, थानेसर ग्रामीण प्रदीप हथीरा, थानेसर शहरी हर्ष शर्मा, लाडवा अध्यक्ष जसबीर पंजेटा, बाबैन ब्लॉक रविकांत सैनी, शाहबाद ग्रामीण हरबख्श कठवा, शाहबाद शहरी नीरज मट्टू, हन्नी दहिया व अन्य सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।फोटो परिचय : कार्यकारिणी घोषित करते युवा जजपा प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र सांगवान व जजपा पदाधिकारी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles