24.2 C
Kurukshetra
Thursday, September 19, 2024
No menu items!
spot_img

रोडवेज वर्कर्स यूनियन का ऐलान मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का करेगे घेराव

कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में /हरियाणा डेस्क ) आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव करने की घोषणा कर रखी है। इसी कडी मेंं शनिवार को आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान विनोद शर्मा के नेतृत्व में राज्य कमेटी के पदाधिकारियों ने राज्य वरिष्ठ उप प्रधान मायाराम उनियाल, राज्य महासचिव सुखविंद्र सिंह ब्याना, राज्य कोषाध्यक्ष मनिंद्र सिंह, राज्य प्रेस प्रवक्ता बलदेव मामूमाजरा कुरुक्षेत्र डिपो कार्यालय में पहुंचे जहां कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। राज्य प्रधान विनोद शर्मा ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में 11 सितंबर 2020 को रोडवेज यूनियनों के साथ परिवहन विभाग के सभी उच्चाधिकारी की मौजूदगी में कर्मचारियों की जायज मांगों पर बातचीत हुई जिसमें मंत्री ने कुछ मांगोंं को मान कर उनको 3 माह के अंदर लागू करने के अपने उच्चाधिकारियों को आदेश दिए थे लेकिन बड़े अचंभे की बात है कि 3 माह तो दूर लगभग एक वर्ष बीत जाने पर भी विभाग के डायरेक्टर ने यूनियनों से आज तक वार्ता तक नही की जिससे यूनियन ने महससू किया है कि परिवहन विभाग के निदेशक सरकार को गुमराह कर रहे है। जिस कारण यूनियन ने फैसला लिया है कि 10 नवंबर को करनाल में मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। कुरुक्षेत्र डिपो के प्रधान नरेंद्र पांचाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र डिपो से लगभग 80 कर्मचारी करनाल प्रदर्शन में पहुंचेंगे। बैठक का संचालन डिपो सचिव रणजीत करोड़ा ने किया व अध्यक्षता डिपो प्रधान नरेेंद्र पांचाल व सब डिपो प्रधान कुलदीप भट्ट ने की। बैठक में चेयरमैन अश्वनी कुमार, उप प्रधान जितेंद्र शर्मा, उप प्रधान संदीप कुमार, कैशियर राजेश सैनी, सह सचिव भोपाल सिंह, हरकेश सैनी, निर्मल सिंह, गुरमेज सिंह, हरमिंद्र सिंह, हरिओम, बलजिंद्र, मुख्य सलाहकार, खेमराज सैनी एवं सभी चालक-परिचालक व कर्मशाला के कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles