25.2 C
Kurukshetra
Thursday, September 19, 2024
No menu items!
spot_img

हरिद्वार एसएम जैन कॉलेज में मतदाता जागरूकता आयोजन किया गया

हरिद्वार ( बातों बातों में / उतराखंड डेस्क ) एस.एम.जे.एन. काॅलेज में ‘मतदाता जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्यारे लाल शाह, प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा, मुख्य अनुशासन अधिकारी डाॅ. सरस्वती पाठक, छात्रा कल्याण अध्ष्ठिाता डाॅ. संजय माहेश्वरी, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य व विनय थपलियाल द्वारा लोकतंत्र के महापर्व चुनाव को सफल बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलायी गयी। मुख्य अतिथि प्यारे लाल शाह उप-जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत में शहरी क्षेत्र के बजाए ग्रामीण क्षेत्र से अधिक लोगोें द्वारा मतदान का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मतदान हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में निर्वाचन द्वारा ही प्रत्याशी चुना जायेगा और इस निर्वाचन का प्रभाव सभी पर पड़ेगा। इससे स्पष्ट होता है कि देश की दशा व दिशा तय करने और देश के निर्माण में युवाअेां की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र में सबकी भागीदारी होनी आवश्यक है। सभी निर्वाचनों की धुरी मतदाता ही होता है। एक जागरुक, परिपक्व एवं शिक्षित मतदाता ही एक स्वस्थ एवं समृद्ध लोकतंत्र की रचना करने में सक्षम है। उन्होंने लोकतंत्र निर्वाचन का एक महाकुम्भ है और इस निर्वाचन में सभी की भूमिका आवश्यक है।

यदि युवा जागरूकता से मतदान कर एक विशिष्ट प्रत्याशी का चुनाव करते हैं तो निश्चय ही देश में एक नवीन धारणा और विचारधारा का उदय होगा। इसके साथ उन्होंने भारतीय लोकतंत्र में स्वतंत्रता व समानता के सिद्धान्त को रेखांकित करते हुए कहा कि जहाँ भारत के साथ स्वतंत्र हुए अन्य देश लोकतंत्र की दिशा में पूर्ण रुप से सफल नहीं हो सके, वहीं भारत ने जीवन्त लोकतंत्र का उदाहरण विश्व के सम्मुख प्रस्तुत किया है। काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि हम शिक्षक शिक्षा और छात्रों दोनों में प्रत्यक्ष संवाद रखते हैं तो हमारा उत्तरदायित्व होता है कि हम लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दें। डाॅ. बत्रा लोकतंत्र के इस महापर्व में नये मतदाताओं को राष्ट्र विकास से जोड़ने की अपील करते हुए कहा कि मतदान न सिर्फ हमारा अधिकार है अपितु लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य भी है। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि स्थिर और बेहतर सरकार के लिए जरुरी है कि अधिक से अधिक संख्या में हम मतदान करें। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में निर्वाचक साक्षरता प्रकोष्ठ क्लब का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य घर-घर साक्षरता पहुंचाना व मतदाता को जागरुक बनाना है। मुख्य अनुशासन अधिकारी डाॅ. सरस्वती पाठक ने कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूरी आस्था रखते हैं। हम अपने देश की लोकतांत्रितक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखेंगे।

डाॅ. पाठक ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि ‘डालने वोट बूथ पर जायें, लोकतंत्र का पर्व मनायें’ कार्यक्रम का संचालन कर रहे अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि आप अपने मताधिकार का प्रयोग करके राज्य के विकास में भागीदार बनें एवं सच्चे नागरिक होने का कर्तव्य निभायें एवं राष्ट्र को एक राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर ले जाना सुनिश्चित करें। ब्रांड कैम्पस अम्बेसडर मतदाता साक्षरता विनय थपलियाल ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का अहम हिस्सा होते हैं। कुशल शासन प्रणाली के रुप में लोकतंत्र स्थापित है एवं लोकतंत्र इस बात पर तय होता है कि हम अपने मत का प्रयोग उन जनप्रतिनिधियो के चयन में करे जो समाज की सामाजिक समस्याओं का समाधान एवं राष्ट्रविकास की सोच रखते हों। साथ ही उन्होंने कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर ने व्यक्ति पूजा पर संवैधानिक माध्यमों से सत्ता प्राप्त करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी थी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में निर्वाचक साक्षरता प्रकोष्ठ क्लब का गठन किया गया जिसमें काॅलेज के छात्र-छात्रा विशाल बंसल, प्रभा झा, निक्की शर्मा, अन्नया भट्नागर, काजल कश्यप, शोएब अंसारी, कामिल मंसूरी, अंकित सैनी, मुस्कान यादव, उदय सिंह, ईशा केसरी, राहुल सिंह, दीपांशु, पूनम भारद्वाज, खुशी चौहान, दिव्या, श्रुति सैनी, मानसी राणा, नैना आदि सम्मिलित हैं। इस अवसर पर मुख्य रुप से डाॅ. अमिता श्रीवास्तव, डाॅ. निविन्धया शर्मा, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. विनीता चौहान, अन्तिमा त्यागी, डाॅ. मनोज कुमार सोही, , डाॅ. शिव कुमार चौहान, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. मोना शर्मा, श्रीमती रिंकल गोयल, श्रीमती रिचा मिनोचा, विवेक मित्तल, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. पदमावती तनेजा, नेहा गुप्ता, विनीत सक्सेना आदि सहित काॅलेज के अनेक छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles