23.9 C
Kurukshetra
Friday, September 20, 2024
No menu items!
spot_img

हरियाणवी सांझी प्रतियोगिता में निर्मला देवी को मिला प्रथम पुरस्कार

कुरुक्षेत्र (बातों बातों में/ हरियाणा डेस्क ) कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की सांस्कृतिक प्रभारी रेनू हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग एवं विरासत हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में 7 से 15 अक्टूबर 2021 तक आयोजित हरियाणा सांझी उत्सव में प्रथम स्थान कुरुक्षेत्र की 65 वर्षीय निर्मला देवी टीम नंबर 22 ने हासिल किया। जबकि दूसरे स्थान पर टीम नंबर 24 कैथल की चन्दो देवी रही। तीसरा स्थान करनाल की टीम नंबर 2 के रूप में सिमरन ने हासिल किया। चौथा स्थान टीम नंबर 23 के रूप में कुरुक्षेत्र की रमनदीप ने हासिल किया। पांचवें स्थान पर टीम नंबर 19 करनाल की मुकेश रानी रही। विशेष पुरस्कार टीम नंबर 29 की 65 वर्षीय बल्लभगढ़ की रहने वाली सूरज देवी ने हासिल किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार व विरासत हेरिटेज विलेज के सहयोग से हरियाणा में पहली बार राज्य स्तरीय हरियाणा सांझी उत्सव का आयोजन लोक सांस्कृतिक स्वरूप में किया गया। प्रथम पुरस्कार विजेता को 51 हजार, द्वितीय पुरस्कार विजेता को 31 हजार, तीसरा स्थान पाने वाली महिला को 21 हजार, सांत्वना पुरस्कार हासिल करने वाली 2 महिला कलाकारों को 11 हजार प्रत्येक तथा विशेष पुरस्कार हासिल करने वाली महिला कलाकार को विरासत की ओर से 51 सौ रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 54 से अधिक सांझी बनाने वाली महिला कलाकारों ने भाग लिया।

निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में युवा एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निदेशक डा. महासिंह पूनिया, हरियाणवी संस्कृति विशेषज्ञ डा. रणबीर फौगाट, कल्पना पूनिया एवं रेनू हुड्डा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि हरियाणा सांझी उत्सव अपने आप में यादगार रहा। पहली बार सांझी उत्सव में सांझी गीतों का गायन किया गया। सांझी गीतों पर महिला कलाकारों ने लोक नृत्य प्रस्तुत किए। इसके साथ प्रदेश भर से आए अनेक कलाकारों एवं सांस्कृतिक समूहों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा। उन्होंने कहा कि विरासत की ओर से लगाई गई हरियाणा की पुरातन विषय-वस्तुओं की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। विरासत की ओर से अभिनव ने कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की निदेशक प्रतिमा चौधरी, विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डी. सुरेश तथा सांस्कृतिक प्रभारियों रेणू हुड्डा, सुमन डांगी, दीपिका वालिया, सांझी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी महिलाओं सहित पूरी टीम का विरासत में हरियाणा सांझी उत्सव आयोजन करने पर धन्यवाद किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles