23.9 C
Kurukshetra
Friday, September 20, 2024
No menu items!
spot_img

बढती महंगाई से लोगों का जीवन हुआ दूभर

कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में हरियाणा डेस्क ) पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज बढती महंगाई के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। त्योहारों के दिनों में भी सरकार ने जनता को तोहफा देने की बजाए पैट्र्रोल और डीजल के दाम प्रतिदिन बढाए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि पैट्रोल व डीजल के दाम बढने से महंगाई ओर अधिक बढती है। जनवरी 2021 से आज तक लगभग 22 रूपए प्रति लीटर तेल के दाम बढे हैं।
अरोड़ा ने कहा कि सरकार जनता पर जुल्म ढा रही है। 10 महीने से किसान तीनों काले कानून रद्द करवाने के लिए सड़कों पर हैं। एक ओर किसानों को कुचलकर मारा जा रहा है। दूसरी ओर बाजरे और धान की फसल को मंडियों में लूटा जा रहा है। किसान के लिए खेती घाटे का सौदा बनकर रह गई है। उन्होने कहा कि जो लोग कहा करते थे कि उनके सत्ता में आने पर पैट्रोलियम पदार्थों के रेट कम होंगें अब उन्ही के राज में दिन-प्रतिदिन पैट्रोलियम पदार्थांे के रेट बढ रहे हैं। दशहरे के दिन को भी नही बख्श गया आज भी तेल के दाम बढा दिए गए हैं। रसोई गैस की कीमतों में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। गरीब और आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है। रसोई का खर्चा बढ जाने से आम लोगों का बजट खराब हो गया है। सरसों का तेल भी 190 रूपए किलो बिक रहा है। उन्होने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। अरोड़ा ने मांग की कि बढती महंगाई पर अंकुश लगाकर जनता को राहत प्रदान की जाए।
पूर्व मंंत्री ने कुरुक्षेत्र शहर की समस्याओं पर बोलते हुए कहा कि शहर में खस्ता हालत है। कई इलाकों में तो सड़क ही गायब हैं और गड्ढे नजर आते हैं। सेक्टरों में सड़कों की हालत सबसे खस्ता है। कुरुक्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विश्व के मानचित्र पर लाने का दावा करने वाली सरकार के कार्यकाल में पूरे शहर में गंदगी की भरमार है। नगर परिषद के पास कूडा कर्कट के लिए डंपिग स्थान तक नही है। शहर की जीवन रेखा मानी जाने वाली पिपली-कुरुक्षेत्र सड़क लंबे समय से खस्ता हाल में पडी हुई है। धूल और मिट्टी के कारण जहां लोगों को श्वास आदि बीमारियां झेलनी पड रही हैं। वहीं दुकानदारों का काम धंधा भी ठप्प होकर रह गया है। पिछले 6 वर्ष से इस सड़क पर अनेक दुर्घनाएं होने से कई लोग जान गंवा चुके हैं और अनेकों लोग चोटिल हो चुके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles