23.9 C
Kurukshetra
Friday, September 20, 2024
No menu items!
spot_img

KUK स्पोर्ट्स कौंसिल के प्रधान डॉ. नितिन सहगल एवं डॉ. गुरदीप भोला बने उपाध्यक्ष

कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में/ हरियाणा डेस्क) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स काउंसिल की वार्षिक जनरल बैठक गुरूवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फैकल्टी लांज में हुई। वार्षिक जनरल बैठक में केयू स्पोर्ट्स काउंसिल के वार्षिक बजट को पास किया गया। इस बैठक में सत्र 2021-22 के लिए स्पोर्ट्स काउंसिल अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इस बैठक में एसडी कॉलेज, कॉलेज अम्बाला कैंट के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. नितिन सहगल को केयू स्पोर्ट्स काउंसिल का प्रधान चुना गया।
चुनाव के रिटर्निंग आफिसर व चीफ वार्डन प्रो. डीएस राणा ने बताया कि आरकेएसडी कॉलेज, कैथल के शिक्षक डॉ. गुरदीप भोला को उपाध्यक्ष चुना गया। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 64 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
डॉ. नितिन सहगल ने स्पोर्टस काउंसिल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात कहा कि वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल विभाग की बेहतरी के लिए लगन एवं निष्ठा से काम करेंगे। गौरतलब है कि डॉ. नितिन सहगल ने अपनी सारी शिक्षा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रहण की है और हैंडबाल खेल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ. गुरदीप भोला ने कहा कि विश्वविद्यालय में खेल के स्तर को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर लाने के लिए और अधिक प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles