24.2 C
Kurukshetra
Thursday, September 19, 2024
No menu items!
spot_img

किसान खरीफ फसलों का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 3 अक्तूबर तक करवा सकते है पंजीकरण: मुकुल


कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में / हरियाणा डेस्क हरियाणाउपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार अब किसान खरीफ की फसलों का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 1 से 3 अक्तूबर तक करवा सकते है। इस पंजीकरण के लिए सरकार ने पोर्टल को खोल दिया है और किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए आखरी मौका भी दिया है।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने वीरवार को देर सायं जारी आदेशों में कहा है कि राज्य सरकार ने किसानों को खरीफ की फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करवाने का एक और अवसर दिया है। किसानों के लिए सरकार ने पोर्टल खोल दिया है और किसान 1 से 3 अक्तूबर 2021 तक पंजीकरण करवा सकेंगे। इस पोर्टल पर अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण करवाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए है, सभी अधिकारी गांव-गांव में जाकर किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए जागरूक करेंगे।
उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा अपने कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि से सम्बन्धित योजनाओं का लाभ उठाने हेतु अपनी फसलों का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करवाना आवश्यक है। जो किसान पहले पंजीकरण नहीं करवा पाए वे तुरंत प्रभाव से अपना पंजीकरण करवाएं। किसानों के लिए अपनी फसलों के पंजीकरण हेतु परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है, किसान अपनी फसल से सम्बन्धित शिकायत पोर्टल पर दर्ज करवा सकते है इसके साथ ही किसान अधिक जानकारी के लिए विभाग के टोल फ्री नम्बर 18001802117 पर डायल करके ले सकते है। उन्होंने किसानों से यह भी अपील की है कि सभी किसान अपनी फसलों का पंजीकरण जल्द से जल्द पोर्टल पर करवाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles