23.9 C
Kurukshetra
Friday, September 20, 2024
No menu items!
spot_img

कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा के जन्मदिवस को सादगी से मनाया

कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में / हरियाणा हरियाणाा डेस्क ) प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा का जन्मदिन कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने सादगी से मनाया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेश यूनिसपुर ने सम्राट भवन सैक्टर 4में कुमारी शैलजा के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ असंध से कांग्रेसी विधायक शमशेर सिंह गोगी व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने मुख्यातिथि के रूप में पहुंचकर किया और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में बढचढ कर भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने कुमारी शैलजा के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
रक्तदान शिविर में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे असंध से विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि कुमारी शैलजा ने 10 महीने से आंदोलन कर रहे किसान और मजदूर और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा आम जन के दुख दर्द को समझते हुए जन्मदिन न मनाने का निर्णय लिया था और कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं से उनके जन्मदिन पर जरूरतमंद और गरीबों की मदद करने की अपील की थी। इसी कड़ी में आज सैक्टर 4 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा ने सदैव किसान व गरीब व मजदूर के दुख दर्द को समझा है और हमेशा इन वर्गों के हित के लिए काम किया है। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने रक्तदान कर रहे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनके द्वारा दान किया गया रक्त किसी को नई जिंदगी देगा। रक्तदान करना सबसे बड़ा महादान है। हमें समय समय पर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त कराने को लेकर पिछले 10 महीने से किसानों के आंदोलन को देखते हुए और आंदोलन के दौरान 700 से अधिक किसानों की शहादत को देखते हुए जन्मदिन न मनाने का फैसला लिया था। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत किसानों की मांग माननी चाहिए और किसानों को आवाज को सुनें ताकि किसान इज्जत के साथ अपने घर लौट सकें। एलएनजेपी अस्पताल की ओर से आए चिकित्सक डॉ. रमा की अगुवाई में स्टाफ नर्स गुरविंद्र कौर, तकनीकी सहायक सुशील कुमार, मीत कुमार, मधु आदि ने रक्त एकत्रित करने में सहयोग किया।
इस मौके पर प्रदेश महिला कांगे्रस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिमला सरोहा, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष रीना बाल्मीकि, प्रवेश राणा,सुभाष पाली,महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निशि गुप्ता, पवन चौधरी, कांग्रेस कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुरजीत पलवल एडवोकेट, सतबीर सिंह खेड़ी रामनगर, फतेह सिंह खेड़ी रामनगर, वकील चंद रंगा, शमशेर कश्यप,विनोद गर्ग, सतपाल शर्मा, सूर्या प्रताप राठौर, जीत सिंह शेर, बालकिशन भास्कर, भगवंत विर्क, गोपाल राणा, सतबीर शर्मा यारा, जसवंत अढोण, बलवान सिंह बारना, सुभाष पाली, सुभाष अमीन, नीलम बडोंदा, चंद्रभान बाल्मीकि, पाला राम चंद्र्रभानपुरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles