32.5 C
Kurukshetra
Friday, September 20, 2024
No menu items!
spot_img

मेगा फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत बारना मे दौडे युवा

कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में / हरियाणा डेस्क् ) नेहरू युवा केंद्र युवा एवं इंडियन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन के सयुंक्त तत्वावधान में गांव बारना में मेघा फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहीद सुरेंद्र कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन देवीदयाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं नेहरू युवा केंद्र की लेखाकार कांता बतान, पूर्व सरपंच ज्ञानीराम, को-ऑपरेटिव सोसायटी के प्रबंधक महेंद्र पाल, उमंग संस्था के अध्यक्ष देवीलाल बारना, नाथू राम, आचार्य राममेहर शास्त्री व बुरु राम ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम आयोजक राजपाल पांचाल ने सभी अतिथियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इससे पूर्व एक तिरंगा यात्रा गांव बारना स्थित दादा खेडा प्रांगण से शुरु होकर कार्यक्रम स्थल तक गई। इस दौरान पूरा आसमान भारत माता के जयकारों से गूंज गया। इस दौरान 1600 मीटर दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांव बारना के अलावा आस-पास के अन्य गांवों के युवाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गांव हथीरा निवासी गुलशन प्रथम, रवि द्वितीय व रविंद्र तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को नगद राशि ईनाम स्वरूप भेंट की गई। प्रतियोगिता में कबड्डी कोच लाभ सिंह व कोच देवीदयाल निर्णायक की भूमिका में रहे।


मुख्यातिथि देवीदयाल शर्मा ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ साथ खेलों को भी अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कार्यक्रम आयोजक राजपाल ने इंडियन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन ने संस्था के सभी गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने बताया कि आज का कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव के अवसरपर आयोजित किया गया। नेहरू युवा केंद्र की लेखाकार कांता बतान ने नेहरू युवा केंद्र के बारे में बताया कि नेहरू युवा केंद्र युवाओं के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य करता है। कार्यक्रम के दौरान वेद प्रचारक जयपाल द्वारा स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित रागनियां प्रस्तुत की। इस मौके पर लाभ सिंह, देवीदयाल, बुरू राम, बाल विकास समिति के अध्यक्ष अमित कमोदा, दीपक मुदगिल, अमनप्रित व विजय कुमार उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles