23.9 C
Kurukshetra
Friday, September 20, 2024
No menu items!
spot_img

खेलमंत्री संदीप सिंह की तरफ से आश्रम को दिए 2 लाख रुपए

पिहोवा ( बातों बातों में /हरियाणा डेस्क ) श्री अनंत प्रेम आश्रम नंगली वाली कुटिया केशव विहार में संत प्रेम साधाना नंद व संत प्रेम अराधना नंद के सानिध्य में श्री कृष्ण जन्माष्टïमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर खेलमंत्री संदीप सिंह की तरफ से वरिष्ठï भाजपा नेता विक्रम चक्रपाणी, जिला सह मीडिया प्रभारी अक्षय नंदा, जिला सचिव भाजपा रामकिशन दुआ, मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित, एमीनेंट पर्सन सीएम विंडो पिहोवा आशीष चक्रपाणि, डीसी तिवारी, गीता डाबर, एडवोकेट सुनील बंसल, आदित्य बहल, अशोक गुप्ता ने शिरकत की। इस मौके पर टीम संदीप ने खेल मंत्री संदीप सिंह की तरफ से आश्रम को 2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वरिष्ठï भाजपा नेता विक्रम चक्रपाणी ने कहा कि पिहोवा हल्के के विकास के लिए खेल मंत्री संदीप सिंह दिन रात काम कर रहे है। इस टीम के सदस्य लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ देने में जुटे हुए है और लोगों की समस्याओं को खेल मंत्री के माध्यम से समाधान करवा रहे है। इस हल्का में संदीप टीम मजबूती के साथ काम कर रही है। सभी मिलकर पिहोवा हल्के का चहुमुखी विकास करने के लक्ष्य को जहन में रखकर काम कर रहे है। भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी अक्षय नंदा ने कहा कि खेलमंत्री संदीप सिंह दिन रात पिहोवा हल्के के लिए कार्य कर रहे है। इस हल्के में चहुमुखी विकास किया जा रहा है। इस हल्के के गांवों का शहर की तर्ज पर विकास हो रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles