23.9 C
Kurukshetra
Friday, September 20, 2024
No menu items!
spot_img

अल्पसंख्यक वर्ग को जोड़ा जाएगा जननायक जनता पार्टी के साथ : मोहसिन चौधरी

कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में / हरियाणा डेस्क ) जननायक जनता पार्टी की अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक सर्किट हाऊस में आयोजित की गई। बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन चौधरी बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनवर खान व जिलाध्यक्ष मांगा खान ने की। बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं इस अवसर पर विशेष रूप से जजपा जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला, पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप मुलतानी, मायाराम चंद्रभानपुरा, प्रो. रणधीर सिंह, योगेश शर्मा, जोगध्यान लाडवा, जगबीर मोहडी,  गुरलाल वडैच, सुनील राणा, रणजीत नैन, संदीप लाडा, जरनैल सैनी व होशियार सिंह किरमिच मौजूद रहे। 

अपने संबोधन में मोहसिन चौधरी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के साथ जोडा जाएगा। आज यदि कोई अल्पसंख्यक वर्ग की सबसे ज्यादा मदद कर रहे हैं वे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला है। चौधरी ने कहा कि प्रदेश में जननायक जनता पार्टी द्वारा बहुत कार्य किये जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए कई प्रकार की योजनाएं शुरू की हैं जिससे निश्चित रूप से ही अल्पसंख्यक वर्ग का भला होगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को जननायक जनता पार्टी के साथ जोडकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। आए दिन प्रदेश के लोगों के लिए नई-नई योजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है। इससे प्रदेश के युवा वर्ग व आमजन को फायदा मिलेगा। अनवर खान व मांगा खान ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला में जोर-शोर से जननायक जनता पार्टी का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसे आगे और ज्यादा गति दी जाएगी। उन्होंने प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में बहुत अच्छी तरह से विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर कुलदीप जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला ने संबोधित करते हुए कहा कि यह समय प्रदेश की राजनीति का स्वर्णिम समय  है। प्रदेश के हर वर्ग को फायदा हो रहा है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles