28.9 C
Kurukshetra
Friday, September 20, 2024
No menu items!
spot_img

प्रजापति धर्मशाला प्रधान पद के लिए मैदान में तीन उम्मीदवार

कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में / हरियाणा डेस्क ) प्रजापति कुम्हार धर्मशाला की नई कार्यकारिणी का चुनाव 29 अगस्त को होगा। गुरुवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। अब प्रधान पद के लिए दर्शन लाल लाडवा, अनिल कुमार व वीरभान मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी भवानी दास ने बताया कि उप प्रधान मोहन सिंह मिर्जापुर, संयुक्त सचिव गुलाब सिंह व कोषाध्यक्ष दर्शन लाल निर्विरोध चुने गए हैं। जबकि महासचिव पद के लिए कुलदीप व रामचरण आमने-सामने हैं। वहीं कार्यकारिणी के 6 सदस्यों के लिए 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अशोक कुमार, कर्मचंद, बनारसी दास, बाबूराम, महेंद्र सिंह, राजपाल, रमेश कुमार व शिवलाल प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को सुबह सात बजे से लेकर सायं पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मतों की गिनती होगी और प्रधान सहित अन्य कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles