24.2 C
Kurukshetra
Thursday, September 19, 2024
No menu items!
spot_img

ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ के नाम पर रखा सैक्टर 8 की सडक़ का नाम

कुरुक्षेत्र ( बातों बातों में / हरियाणा डेस्क ) सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र के बेटे ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ ने भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक जीताने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। इस भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा और यह ऐतिहासिक पल स्वर्ण अक्षरों में भी लिखे गए है। अहम पहलु यह है कि यह कुरुक्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ इस भूमि के लाल है। 

सासंद नायब सिंह सैनी वीरवार को देर सायं सैक्टर 8 में ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ के निवास स्थान पर बोल रहे थे। इससे पहले सासंद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुरेश सैनी, रविन्द्र सैनी ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ के निवास पर पहुंचे और उन्होंने ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ को स्मृति चिन्ह, शाल व बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने ओलम्पियन के पिता मल्खान सिंह, माता नीलम देवी भाई नरेन्द्र कुमार काला सहित परिवार के अन्य सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी और सभी को लड्डïू खिलाकर मुंह मीठा किया। सांसद ने कहा कि ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ ने कुरुक्षेत्र का नाम ही नहीं हरियाणा प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन करने का काम किया है। यह गर्व का विषय है कि सुरेन्द्र कुरुक्षेत्र का बेटा है और देश के लिए पदक जीतकर लाया है। इनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। 

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ के सामने वाली सडक़ का नाम ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार के नाम से रखा गया है। इसकी तमाम औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी। इस खिलाड़ी के कारण ही कुरुक्षेत्र का नाम पूरी दुनिया में रोशन हुआ है, इसलिए इस खिलाड़ी का मान सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है। ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ ने कहा कि कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा के साथ-साथ शहर की तमाम सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने जो मान-सम्मान दिया है उसके लिए वे सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने यह मेडल देश के लिए जीता है, अब पैरिस ओलम्पिक 2024 की तैयारियों में जुट जाएंगे और उनका लक्ष्य रहेगा कि देश को गोल्ड मेडल दिलवाया जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles